पार्षद से मिले मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता Mulayam Singh Youth Brigade Samajwadi Party worker from Porbandar



गाजियाबाद, ( संवाददाता )  मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड समाजवादी पार्टी के महानगर सचिव श्रवण कुमार (पत्रकार) के नेतृत्व में कार्यकर्ता वार्ड 11 दीनदयालपुरी में सफाई व्यवस्था की समस्या को लेकर स्थानीय पार्षद विनोद कुमार से मिले। श्रवण कुमार  ने  पार्षद विनोद कुमार को सफाई व्यवस्था की समस्या से अवगत कराया। 

इस मौके पर पार्षद विनोद कुमार ने आश्वासन देते हुए कहा कि सफाई व्यवस्था की समस्या का समाधान जल्द से जल्द कराया जाएगा। इस अवसर पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के महानगर कार्यकारिणी सदस्य मोनू कुमार गहलौत, समाजवादी पार्टी के पूर्व साहिबाबाद विधानसभा सचिव ऋषि कुमार, सपा युवा नेता दीपक कामत, मुकेश गहलौत व रोहित उपस्थित थे।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment