पाकिस्तानी झंडे फहराने वालो पर कार्रवाई करने का बिल लाया जाना चाहिए: विनय कटियार - no need for muslims to live in india they should go to pakistan or bangladesh says bjp mp vinay katiyar





नई दिल्ली: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भारतीय मुस्लिमों को पाकिस्तानी कहे जाने को दंडनीय अपराध घोषित करने की मांग पर बीजेपी के राज्यसभा सांसद विनय कटियार ने पलटवार किया है. न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में विनय कटियार ने कहा, जो लोग वंदे मातरम का सम्मान नहीं करते हैं और जो पाकिस्तानी झंडे को फहराते हैं उनपर कार्रवाई करने का बिल लाया जाना चाहिए.' विनय कटियार ने यहीं नहीं रुके उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, 'मुसलमानों को इस देश में रहना ही नहीं चाहिए. उन्होंने जनसंख्या के आधार पर देश का बंटवारा कराया तो इस देश में रहने की क्या आवश्यकता है. उनको अलग भूभाग दे दिया गया है. बांग्लादेश या पाकिस्तान जाएं यहां क्या काम है उनका?

इससे पहले AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मांग की है कि केंद्र सरकार ऐसा कानून बनाए, जिसमें भारतीय मुस्लिमों को 'पाकिस्‍तानी' कहे जाने को दंडनीय अपराध माना जाए. ओवैसी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में बहस में भाग लेने के दौरान यह मांग रखी. ओवैसी ने कहा कि कानून को अपराध के तीन साल तक कारावास की सजा देनी चाहिए. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार संसद में ऐसे बिल नहीं लाएगी. बता दें कि एआईएमआईएम प्रमुख ने ट्रिपल तलाक बिल को "महिला विरोधी" करार दिया था.


उल्‍लेखनीय है कि इससे पहले तीन तलाक पर प्रस्तावित कानून का कड़ा विरोध करते हुए एमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बीते शनिवार को 'शरीयत' की रक्षा के लिए भारतीय मुसलमानों से एक होने का आह्वान किया था. सर्वोच्च न्यायालय द्वारा मुद्दे पर दिए गए फैसले को अस्पष्ट बताते हुए उन्होंने कहा कि यह कोई नहीं कह सकता कि एक बार में तीन दफा तलाक बोलने पर शादी समाप्त हो जाएगी या फिर उसे केवल एक तलाक माना जाएगा. उन्होंने आश्चर्य प्रकट किया कि सरकार कैसे संसद में विधेयक ला सकती है. उन्‍होंने नरेंद्र मोदी सरकार से पूछा कि क्या सरकार उन महिलाओं को आर्थिक सहायता मुहैया कराएगी, जिनके पतियों को तीन साल जेल भेज दिया जाएगा.


मिलाद-उन-नबी के मौके पर एमआईएम मुख्यालय दारुसलाम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि कानून, अपनी पत्नियों को छोड़ने वाले पतियों की एक नई समस्या की ओर ले जा सकता है. उन्होंने मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों के बारे में बोलने लेकिन 'हिंदू बहनों' की अनदेखी करने पर पीएम मोदी की आलोचना की. उन्होंने कहा कि '20 लाख हिंदू महिलाओं को उनके पतियों ने छोड़ दिया है', क्या मोदी इनके बचाव में भी आएंगे?
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment