नोएडा में डकैतों ने युवा को ता के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी - noida robbers shot son to death before his father





नोएडा : नोएडा के भंगेल रोड पर डकैतों ने युवा कारोबारी को उसके पिता के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार, घटना 25 फरवरी की रात करीब 10 बजे की है. डकैतों ने पहले तो कारोबारी को गोलियों से छलनी कर दिया और उसके बाद उसके लाखों रुपए लेकर फरार हो गए. जानकारी के अनुसार, रविवार की रात करीब 10 बजे जब किराना दुकानदार दिवाकर कंसल अपनी दुकान बंद कर पिता के साथ पैदल जा रहा था, तो बाइक से तीन बदमाश आए और लूटने की कोशिश करने लगे. पिता-पुत्र ने जब लूट का विरोध किया, तो बदमाशों ने गोली मारकर दिवाकर की हत्या कर दी.


कारोबारी की हत्या करने के लिए लुटेरों ने 6 राउंड फायरिंग की, जिनमें से दिवाकर को तीन गोलियां लगी. सीने और पेट में गोली लगने से वह उसी जगह गिर गया और कुछ ही देर में उसकी जान चली गई. लुटेरों का खौफ इतना ज्यादा था कि वहां उपस्थित अन्य लोग कुछ नहीं कर पाए और पीछे हट गए. कारोबारी को गोली मारने के बाद तीनों लुटेरे उसका बैग लेकर भाग गए. बैग में 5 लाख रुपए थे. 


इस घटना की जानकारी जब पुलिस को मिली तो पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस के पहुंचते ही गुस्साए लोगों ने पीसीआर तो तोड़ दिया और आग लगाने की कोशिश की. पुलिस ने जब लोगों को समझाने की कोशिश की, तो लोगों का गुस्सा और ज्यादा बढ़ गया. लोगों को इस तरह से भड़कते हुए देखकर पुलिस पीसीआर लेकर किसी तरह वहां से निकलकर भागी.



पुलिस के जाने के कुछ देर के बाद अधिकारी वहां पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया. उल्लेखनीय है कि भंगेल पुलिस चौकी से मात्र 200 मीटर की दूरी पर लुटेरों घटना को अंजाम दिया. घटना के विरोध में कारोबारी के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया. परिजनों ने कहा कि पहले हत्यारे को पुलिस पकड़े उसके बाद शव का पोस्टमार्टम करे. 
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment