राजपूत परिचय सम्मेलन रविवार को Rajput Introduction Conference on Sunday



साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  अखंड राजपूताना सेवा संस्थान ने आगामी रविवार को शादी योग्य युवक एवं युवतियों की शादी के लिये एक परिचय सम्मेलन का आयोजन करने का फैसला किया है। संस्था का यह आठवां सम्मेलन मैट्रो के सामने सेक्टर 35 नोएडा के सामुदायिक भवन में होगा।
     
अखंड राजपूताना सेवा संस्थान दिल्ली कि राष्ट्रीय अध्यक्ष केपी सिंह ने पत्रकारों को बताया कि शहरी जीवन की भागम- भाग में युवक एवं युवतियों की शादी के लिये पहचान और उनकी उपलब्ध्ता का संकट रहता है। इसलिये शादी योग्य युवक एवं युवतियों के विवाह के लिये संस्था पिछले आठ साल से एक मंच प्रदान करती आ रही है। इस सम्मेलन में विवाह के जोड़े स्वयं लोगोें ने एक दूसरे के परिचय के आधार पर आपसी सहमती से बनाने हैं इसके लिये संस्था जिम्मेदारी नहीं लेती केबला यह मंच प्रदान करने के अलावा खाने - पीने और एक दिन के लिये ठहरने की व्यवस्था करती है। इस सम्मेलन के पहले भी अच्छे परिणाम रहे हैं तथा सैकड़ो जोड़े शादी के बंधन में बंध कर अपना सुखी जीवन जी रहे हैं।
     
प्रेस वार्ता को संस्था के राष्ट्रीय महासचिव रूद्रपताप सिंह शिशौदिया ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष आरपी सिंह तौमर, जयवीर सिंह वत्सल, संजीव चैहान, एमपी सिंह, रिम्मी सिंह, नीलम सिंह, आरएस तौमर, रामअवतार राणा, बीबी सिंह, सीमा भदौरिया व गजेन्द्र राजपूत, महासचिव वीपी सिंह, विनोद कुमार शिषौदिया, कोशाध्यक्ष निशा तंवर तथा मीडिया प्रभारी सत्यपाल सिंह चैहान आदि ने भाग लिया।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment