गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने जिला चिकित्सालय सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को माॅडल चिकित्सालय बनाये जाने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिेये है। उन्होने कहा है कि जन स्वास्थ्य प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। अतः चिकित्सालयों में इन्फ्रास्ट्रचर, मानव संसाधन, बाॅयो मेडिकल बेस्ट प्रबन्धन, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, चिकित्सा उपकरण एवं पैथोलोजी आदि की सुविधाये सुनिश्चित की जाये।
जिलाधिकारी आज कलेक्टेªट सभाकक्ष में चिकित्सालयों को माॅडल को बनाये जाने हेतु एक बैठक में अब तक हुई प्रगति की समीक्षा कर रही थी। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि जनपद स्तरीय रोगी कल्याण समिति में आवटिंत 15 लाख रूपय में से 14 लाख 71 हजार से अधिक की धनराशि व्यय कर ली गयी है। इसी प्रकार से ब्लाक स्तरीय समिति को आवंटित 05 लाख में से 5 लाख 12 हजार 387 रूपये की धनराशि व्यय की गयी है। नवीन पी0एच0सी0 स्तरीय समिति के अन्तर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भोजपुर में 2 लाख 63 हजार 516, सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुरादनगर में 03 लाख 50 हजार, लोनी में 01 लाख 67 हजार 914 तथा डासना में 04 लाख 01 हजार 256 रूपये व्यय करके मरीजों को आवश्यक सुविधायें उपलब्ध करायी गयी है।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन ज्ञानेन्द्र सिंह, जिला टीकाकरण अधिकारी डा0 विश्राम सिंह सिहत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गण उपस्थित रहे।


0 comments:
Post a Comment