महंगी शादी का खर्चा नहीं उठा सकते हैं सलमान - salman khan said he does not have enough money to get married





नई दिल्ली: सलमान खान की शादी उनके फैंस के लिए बहुत बड़ा सवाल है लेकिन सलमान ने अपने सिंगल होने की असली वजह बता दी है. सलमान का कहना है कि वो महंगी शादी का खर्चा नहीं उठा सकते हैं. सलमान ने हाल में एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का जिक्र किया है.

सलमान खान ने अपनी शादी के बारे में बात करते हुए कहा कि आजकल शादियां बहुत महंगी हो गई हैं. शादी करने में लाखों करोड़ों खर्च हो जाते हैं और मैं इतनी महंगी शादी का खर्चा नहीं उठा सकता. इसलिए सलमान ने सिंगल रहना चूज किया है.



सलमान ने अपने पैरेंट्स की शादी के बारे में बताते हुए कहा कि मेरे फादर की शादी 180 रुपये मात्र में हो गई थी और मेरे पैरेंट्स ने हम पांच भाई-बहनों को कम आमदनी में भी अच्छी तरह पालपोस के बड़ा कर दिया.



अपनी अप‍कमिंग फिल्म रेस 3 की शूटिंग में बिजी सलमान खान का मानना है कि वो तनाव और चिंताभरी लग्जरी लाइफ से दूर रहते हैं. हिट फिल्में देने के अलावा सलमान खान इंडस्ट्री में नए चेहरे लॉन्च करने के लिए भी जाने जाते हैं और इसी के साथ सलमान खान चैरिटी के साथ ही सोशल वर्क से भी जुड़े हुए हैं.

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment