जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले के लिए बीजेपी और पीडीपी को निशाने पर लिया ओवैसी ने - terror attacks on army camps in kashmir asaduddin owaisi targets to bjp pdp alliance government





नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर में सुंजवां सैन्य शिविर के बाद सीआपीएफ शिविर पर आतंकी हमले की घटना पर मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी और पीडीपी की गठबंधन सरकार को निशाने पर लिया है. न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'बीजेपी-पीडीपी वाले दोनों बैठकर मलाई खा रहे हैं. कब तक ड्रामा करते रहेंगे ये लोग. ये इनकी नाकामी है. अब ये सोचना है कि इन चीजों की जिम्मेदारी किसकी होगी.' ओवैसी ने आगे कहा, '7 में से 5 जो मारे गए वह कश्मीरी मुसलमाना थे. अब इसपर कुछ क्यों नहीं बोला जा रहा है. इससे सबक हासिलक करना पड़ेगा उन लोगों को जो मुसलमानों की वफादारी पर शक करते हैं. जो उनको आज भी पाकिस्तानी कह रहे हैं. हम तो जान दे रहे हैं.'


सुरक्षा बलों ने श्रीनगर में करन नगर इलाके की एक इमारत में पिछले 24 घंटों से छिपे आतंकवादियों के खिलाफ निर्णायक हमला शुरू किया है, पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों की कार्रवाई में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया, पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अभी इस बात का पता नहीं चला है कि मारा गया आतंकवादी किस समूह से संबद्ध था,  सुरक्षा बलों का मानना है कि निर्माणाधीन इमारत में एक और आतंकवादी अभी भी छुपा हुआ है और ऐसे में अभियान जारी है,



सीआरपीएफ के एक शिविर पर सोमवार को आतंकवादियों के हमले के प्रयास के बाद आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी, रात भर शांति के बाद यह मुठभेड़ आज सुबह फिर शुरू हुई, कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक एसपी पाणि ने यहां बताया कि आतंकवादियों के सफाये का अभियान अंतिम चरण में है और जल्द ही इसके समाप्त हो जाने की संभावना है, मुठभेड़ स्थल के नजदीक पाणि ने संवाददाताओं से कहा, ‘हम उसे सीमित रखने में सफल हुये हैं,’ आतंकवादियों की संख्या के बारे में पूछे जाने पर आईजीपी ने बताया, ‘‘हमें संदेह है कि उनकी संख्या दो है लेकिन इसकी पुष्टि अभियान की समाप्ति के बाद ही हो सकेगी,’


जम्मू कश्मीर स्थित सुंजवां सैन्य शिविर में मुठभेड़ स्थल से आज एक और जवान का शव मिला और इसके साथ ही मृतक संख्या बढ़कर 10 हो गई है, इस मुठभेड़ में सेना के छह जवान शहीद हुए हैं और जैश ए मोहम्मद के तीन आतंकवादी मारे गए हैं, जम्मू में सेना के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया की रविवार रात शिविर में खोजबीन अभियान के दौरान सेना के एक जवान का शव मिला, भारी हथियारों से लैस हमलावरों के एक समूह ने 10 फरवरी को जम्मू कश्मीर लाइट इन्फेंट्री की 36 ब्रिगेड के शिविर पर हमला किया था जिसमें पांच जवानों समेत छह लोगों की मौत हो गई थी,



इस हमले में जम्मू कश्मीर के पांच जवान शहीद हो गए थे और एक शहीद जवान के पिता की मौत हो गई थी, इस हमले में दो अधिकारियों और छह महिलाओं एवं बच्चों समेत 10 लोग घायल हो गए थे, तलाश अभियान के दौरान हथियारों एवं गोला बारूद के बड़े जखीरे के साथ जैश ए मोहम्मद के तीन आतंकवादियों के शव बरामद हुए थे,

इस बीच, लेफ्टिनेंट कर्नल आनंद ने बताया कि मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती कश्मीर घाटी के चार शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए हवाईअड्डे पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हो रही हैं, उन्होंने बताया कि श्रद्धांजलि देने के बाद चारों कश्मीरी जवानों और आम नागरिक के शवों को श्रीनगर लाया जाएगा, इसके बाद उन्हें अंतिम संस्कार के लिए उनके जन्म स्थलों पर ले जाया जाएगा.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment