गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0) जिला मजिस्टेªट रितु माहेश्वरी ने जनपद की समस्त ग्राम पंचायत के सदस्यों के वैधानिक रूप से रिक्त स्थानों/पदों पर उप निर्वाचन कराये जाने हेतु समय सारिणी निर्धारित कर दी है। जिसके अनुसार नाम निर्देशन पत्रों को जमा करने का अन्तिम दिनांक व समय 12 फरवरी 2018 को पूर्वाहन 10.00 बजे से अपरान्ह 04.00 बजे तक, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा का दिनांक व समय 13 फरवरी 2018 पूर्वान्ह 10.00 बजे से कार्य की समाप्ति तक, उम्मीदवारी वापस लेने का दिनांक व समय 15 फरवरी 2018 पूर्वान्ह 10.00 बजे से अपरान्ह 03.0 बजे तक, प्रतीक आवंटन का दिनांक व समय 15 फरवरी 2018 अपरान्ह 03.00 बजे से कार्य की समाप्ति तक, मतदान का दिनांक व समय 22 फरवरी 2018 पूर्वाहन 7.00 बजे से अपरान्ह 05.00 बजे तक, मतगणना का दिनांक व समय 24 फरवरी 2018 पूर्वाहन 8.00 बजे से कार्य की समाप्ति तक है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा है कि निर्वाचन अधिकारी अपने ग्राम पंचायतों के सदस्यों के स्थनों/ पदों पर निर्वाचन हेतु रिक्त प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों का पूर्ण विवरण देते हुये दिनांक 05 फरवरी 2018 को सूचना निर्गत करेगे तथा उसकी सूचना जिला निर्वाचन कार्यालय पंचायत एवं नगरीय निकाय गाजियाबाद को भेजेंगे। इस निर्वाचन कार्यक्रम को प्रमुख स्थानीय समाचार पत्रों में प्रकाशित कराते हुये व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जायेगा और गांव में मुनादी द्वारा सर्वसाधारण को इसकी सूचना दी जायेगी। सार्वजनिक जानकारी हेतु ग्राम पंचायत क्षेत्र पंचायत जिला पंचायत तहसील कार्यालय और जिला मजिस्टेªट कार्यालय के सूचना पट्ट पर यह कार्यक्रम प्रदर्शित किया जायेगा। उक्त उप निर्वाचन उ0प्र0 पंचायत राज सदस्यों प्रधानों और उप प्रधानों का निर्वाचन नियमावली 1994 के अनुसार सम्पन्न होगा।
सदस्य ग्राम पंचायतों के नामांकन पत्र दाखिल करने इनकी जांच करने व उम्मीदवारी वापस लेने चुनाव चिह आवंटन तथा मतगणना का कार्य सम्बन्धित क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर होगा परिणाम की घोषणा भी सम्बन्धित क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर की जायेगी। उपर्युक्त समय सारणी के मध्य पडने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों पर भी सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेगे और निर्धारित समय सारणी के अनुसार कार्यवाही की जायेगी।



0 comments:
Post a Comment