सदस्य ग्राम पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत के रिक्त पदो ंके निर्वाचन हेतु निर्वाचन अधिकारी नियुक्त Member appointed Electoral Officer for the election of vacant posts of Gram Panchayat and Zilla Panchayat



गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0) जिला मजिस्टेªट रितु माहेश्वरी ने सूचित किया है कि जनपद की विकास खण्डों के सदस्य ग्राम पंचायत एवं सदस्य क्षेत्र पंचायत के रिक्त पदो पर उपनिर्वाचन-2018 को सम्पन्न कराये जाने हेतु अधिकारियों को निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारी पदाभिहित किया है। विकास खण्ड मुरादनगर के निर्वाचन अधिकारी सुन्दर कुमार अपर संख्याधिकारी तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी हरिशंकर श्रीवास्तव ए0डी0ओ0 समाज कल्याण बनाये गये है। 
इसी प्रकार से रजापुर ब्लाक की निर्वाचन अधिकारी श्रीमती स्मृति अवस्थी खण्ड विकास अधिकारी तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी श्री अजीज खाॅ ए0डी0ओ0 कृषि, लोनी ब्लाक की निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह खण्ड विकास अधिकारी तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी श्री राजवीर सिंह ए0डी0ओ0 (आई0एस0बी0) लोनी तथा भोजपुर ब्लाक के निर्वाचन अधिकारी श्री आत्मप्रकाश रस्तोगी खण्ड विकास अधिकारी भोजपुर तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी श्री अशोक कुमार जे0ई0एम0आई0 बनाये गये है। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment