डूडा द्वारा संचालित आई0एच0एस0डी0पी0 अर्थला योजना में लाटरी 05 फरवरी को Dooda-based IHSDP pays the lottery in the scheme on February 05




गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा परियोजना अधिकारी पवन कुमार शर्मा ने सूचित किया है कि जिलाधिकारी महोदया गाजियाबाद की स्वीकृति दिनांक 31 जनवरी 2018 के क्रम में जिला नगरीय विकास अभिकरण गाजियाबाद द्वारा संचालित आई0एच0एस0डी0पी0 अर्थला योजना के अन्र्तगत जांच में पात्र पाये गये 173 आवेदकों में से लाटरी के माध्यम से चयनित 75 लाभार्थियों को आवास आवंटन हेतु दिनांक 05 फरवरी 2018 को पुवान्ह 11.00 बजे अर्थला आवासीय योजना परिसर में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0 ) की अध्यक्षता में आवास आवंटन कार्यक्रम आयोजन किया जायेगा। पात्र पाये गये 173 आवेदकों की सूची कार्यालय नगर निगम गाजियाबाद के नोटिस बोर्ड पर तथा कार्यालय जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा गाजियाबाद के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गयी है। 
योजनान्र्तगत सूची में उल्लिखित आवेदक दिनांक 05 फरवरी 2018 को पुवान्ह 11.00 बजे कार्यक्रम स्थल अर्थला आवासीय योजना परिसर पर अपने मूल आधार कार्ड एवं अन्य मूल पहचान पत्र आदि सहित उपस्थित होना सुनिश्चित करे। 




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment