राष्ट्रीय लोक अदालत 10 फरवरी को National Lok Adalat on February 10



गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )   जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सरोज कुमार यादव ने सूचित किया है कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 10 फरवरी 18 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन श्री गिरजेश कुमार पाण्डेय, जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में जनपद न्यायालय गाजियाबाद तहसील सदर लोनी मोदीनगर एवं राजस्व न्यायालयों में किया जायेगा। 

राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, धारा 138 एन0आई0एक्ट, बैक ऋण वसूली वाद, मोटर वाहन दुर्घटना प्रतिकर याचिकायें, लेबर डिस्पयूट केसेज, विद्युत व जल बिल, पारिवारिक व वैवाहिक मामले, भूमि अधिग्रहण वाद, वेतन भत्ते व रिटायरल बेनिफिट से सम्बन्धित सेवा संबंधी मामले, राजस्व मामले, तथा अन्य सिविल वादों को निस्तारण हेतु रखा जाना है। 
ऐसे वादकारी जिनके मामले किसी भी न्यायालय में लम्बित हैं, वे अपने मामलों को सम्बोधित न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 10 फरवरी 18 में नियत कराकर के निस्तारित करा सकते है। मोटर वाहन दुर्घटना प्रतिकर से सम्बन्धित मामलों की प्री- ट्रायल दिनंाक 3 फरवरी 18 को अपरान्ह 3.00 बजे आयोजित की जायेगी। इसके अतिरिक्त आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न बैंकों के ऋण वसूली एवं भारत संचार निगम लि0 से समबन्धित टेलीफोन बकाये से सम्बन्धित मामलों को भी निस्तारण हेतु रखा गया है। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment