गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) आज कलेक्टेªट सभागार में विद्युत व्यवस्था सम्बन्धी जांच समिति डा0 विजय यादव की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अभियन्ता विद्युत ए0के0 चैधरी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति 18 घन्टे के सापेक्ष 17 घन्टे , तहसील मुख्यालय क्षेत्रों में 20 घन्टे के सापेक्ष में 19 घन्टे तथा जनपद गाजियाबाद माह नगर क्षेत्र में 24 घन्टे के सापेक्ष में 23 घन्टे हो रही है ।
उन्होने बताया कि ट्रान्सर्फामर ओवर लोडिग की समस्याये कम हो गयी है तथा गर्मियां आने से पहले अपै्रल तक नियं़त्रण में हो जायेगी। साथ ही विद्युत आपूर्ति सम्बन्धी जितने भी संसाधन रह गये है वह भी माह अपै्रल तक पूर्ण कर लिये जायेगे। उन्होने बताया कि प्रतिदिन विद्युत चोरी को रोकने के लिए अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है तथा लोगो को नये कनेक्शन लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। विद्युत चोरी रोकने के लिए 2 कर्मचारियों के विरूद्व एफ0आई0आर0 दर्ज करायी गयी जो बिजली चोरी में मदद किया करते थे।
इस अवसर पर समिति के सभापति एवं सदस्यों ने बकाया विद्युत वसूली पर विशेष बल देते हुये उन्होने कहा कि सरकारी विभागो पर बकाया की वसूली प्राथमिकता पर की जाये प्रत्येक विभाग की बकाया वसूली की सूची बनाकर वसूली प्रभावी ढंग से की जाये वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक सभी बकाया वसूली करा ली जाये। मौहल्लो एवं गांव में कैम्प लगाकर विद्युत बिल का बकाया जमा किया जाये। नये विद्युत कनेक्शन लेने के लिए भी स्थानीय स्तर पर कैम्प लगाये जाये कैम्प लगाने से पूर्व उनका व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाये। मुख्य अभियन्ता विद्युत ने बताया कि जनपद में 40 प्रतिशत से अधिक लोग विद्युत बिल का भुगतान डिजिटल भुगतान कर रहे है। समिति ने डिजिटल भुगतान को बढावा देने की जरूरत बतायी।
बैठक के अन्त में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह ने समिति के सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया और आश्वस्त किया कि समिति के निर्देशो एवं सुझाव पर अमल किया जायेगा। बैठक में समिति के सदस्य केैदार नाथ सिंह , संजय राठर, व हीरा लाल यादव भी उपस्थित रहे।


0 comments:
Post a Comment