लंबे समय तक पंजाब की टीम को अपनी सेवाएं दे सकते हैं अश्विन: सहवाग - virender sehwag reveled why he chose r ashwin as captain of kings xi punjab





नई दिल्ली :  भारत के ऑफ-स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के लिए किंग्स इलेवन पंजाब टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है. बुधवार को उन्हें कप्तान बनाए जाने की घोषणा की गई. युवराज सिंह जैसे खिलाड़ी पर तवज्जो देकर अश्विन को किंग्स इलेवन पंजाब का कप्तान नियुक्त किया गया. अश्विन को जनवरी में हुई नीलामी में पंजाब की टीम द्वारा 7.60 करोड़ रुपये में खरीदा गया था.

अब टीम के मेंटर वीरेंद्र सहवाग ने इस मामले में साफ किया है कि उन्होंने और टीम मैनेजमेंट क्यों आर अश्विन को कप्तान बनाने पर सहमत हुआ. सहवाग ने ये माना कि पंजाब की कप्तानी की दौड़ में युवराज सिंह भी थे. लेकिन टीम मैनेजमेंट आखिरकार अश्विन के नाम पर सहमत हुआ. इसका पहला बड़ा कारण ये था कि अश्विन लंबे समय तक टीम को अपनी सेवाएं दे सकते हैं.



सहवाग ने कहा वह चाहते थे कि गेंदबाज ही टीम का कप्तान बने. क्योंकि एक गेंदबाज जितनी अच्छी तरह पूरे खेल को समझता है कोई और नहीं समझ सकता. यही कारण है कि उन्हें अश्विन ज्यादा बेहतर च्वाइस लगे. उनके नेतृत्व में टीम कमाल करेगी. वीरेंद्र सहवाग ने कहा, मैं हमेशा सोचता हूं कि एक गेंदबाज टीम का सबसे अच्छा कप्तान हो सकता है. क्योंकि मैं कपिल देव, वसीम अकरम और वकान यूनिस का फैन रहा हूं. ये सभी गेंदबाज थे और अपनी टीम के लिए शानदार कप्तान साबित हुए. मैं ये दावे के साथ कह सकता हूं कि अश्विन के साथ टीम कमाल का प्रदर्शन करेगी.



इसके अलावा सहवाग ने अश्विन का समर्थन करते हुए कहा कि वह बहुत ही स्मार्ट खिलाड़ी हैं. वह बहुत तेजी से गेंदबाजी और उन्हें बदल सकते हैं. वह टी20 फॉर्मेट को बहुत अच्छे से समझते हैं. वह खुद पावर प्ले में लंबी गेंदबाजी का अनुभव रखते हैं.



आर अश्विन अभी टीम इंडिया में सिर्फ टेस्ट मैचों में खेलते हैं. उन्होंने आलराउंडर रविंद्र जडेजा के साथ भारत की सीमित ओवरों की टीम में स्थान गंवा दिया है. अश्विन ने भारत की ओर से पिछला सीमित ओवरों का मैच जुलाई 2017 में खेला था.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment