जम्मू में सुरक्षाबलों और आंतकवादियों के बीच मुठभेड़ Encounter between security forces and militants in Jammu



जम्मू ,  (वार्ता) जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के सीमांत सुंदरबनी क्षेत्र में सेना के शिविरों के पास आतंकवादियों की गतिविधि देखे जाने के बाद सुरक्षा बलों और आंतकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी है।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया “आज सुबह सुंदरबनी के रेवाडी ताला-सादा इलाके में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) शिविर के पास आतंकवादियों की गतिविधि देखी गयी।” 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया गया जिसके बाद सुरक्षा बलों और आंतकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी। पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गयी है और मुठभेड़ अभी भी जारी है। 
इस बीच वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व विधायक रवीन्द्र शर्मा ने कहा, “तीन से चार दिन पहले सीमा पार से घुसपैठियों के घुसपैठ करने की सूचना मिली थी और आज सुबह से गोलीबारी शुरू हो गयी है। यह मेरा गृहनगर है और आंतकवादियों से निपटने के लिए सुरक्षा बल अपना काम कर रहे हैं।” 
राजौरी जिला प्रशासन ने एहतियातन सुंदरबनी तहसील के सभी स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिये हैं।


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment