शहीदी दिवस पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू को याद किया Remembered Bhagat Singh, Sukhdev and Rajguru on Martyrs Day



‘आज के भगत सिंह’’ का खीताब 6 लोगों को संस्था ने दिया।   

नई दिल्ली, ( विशेष संवाददाता )  23 मार्च 2018 को, शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव को 87 साल पहले उनके अंतिम बलिदान के लिए शाहिदी दिन पर भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह यह आयोजन आईआईटी दिल्ली एल्यूमनी एसोसिएशन के संरक्षण में आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर तथा बंदेमातरम् गायन के साथ किया गया। भगत सिंह के यादों को संस्था ने कई तरह से संयोजित कर पर्दे व गीतो के माध्यम से दर्शया। तीनों भारत मां के लाल की बलिदान की कहानी चलचित्र के माध्यम से देख कर उपस्थित लोगों के दिल में क्रांतिकारियों के प्रति एक श्रद्धा सी उमड़ गई लोगों ने करतल ध्वनि से इसे यादगार बना दिया। 

इस मौके पर संस्था ने ‘‘ आज के भगत सिंह’’ के नाम से  अलग - अलग क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले 6 व्यक्तियों को सम्मानित किया। इन 6 जमीन से जुड़े सामाजिक इंजिनियरों ने अपना विचार व्यक्त करते हुए अपने कार्य और आज के समय में भगत सिंह के प्रासंगिकता को दर्शाया। सममान पानेवालो में प्रसिद्ध नाटककार अरविन्द गौड़, सुप्रीम कोर्ट के वकील व लेखक अशोक अरोडा, स्माईल रोटी बैंक के तहत बच्चों के लिए कार्य करने वाले संस्था के अशोक पांडेय, प्रसिद्ध पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता संजय त्रिपाठी, नशीली दवाओं के खिलाफ जोरदार आवाज उठाने वाले शशिकांत, पूर्व डीजीपी (जेल), पंजाब, डॉ सुनीता गोदारा, 1992 में एशियाई मैराथन विजेता व  एक सामाजिक कार्यकर्ता, खेल और फिटनेस सलाहकार और नशीली दवाओं के खिलाफ एक सक्रिय अभियान चलाने वाली महिला शामिल थी। 

इस अवसर पर  राष्ट्रीय एकता पर एक पेशेवर मंडली द्वारा एक प्रदर्शन भी देखा गया, जिसे  सभी ने बहुत सराहना की। अरविंद गौर की अस्मिता समूह ने लगभग 50 युवा गायकों ने मंच पर  शहीद के मानवता, बलिदान, और समानता के साथ परस्पर देशभक्ति के उत्साह के साथ लोगों को झकझोर कर रख दिया। पूरे सभागार में लोगो में राष्ट्रभक्ति की लहर दौड़ उठी । इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष प्रभात कुमार किन्हीं कारणों से नहीं आ सके लेकिन उन्होंने देशभक्तों के विचारों का लौ जलाये रखने के लिए अपना संदेश भेजा था, जिसे मैसेज पढा गया। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में आईआईटी दिल्ली एल्यूमनी एसोसिएशन के अतुल बल, पी सी गुप्ता, डा0 मीनू बल, धीरज मल्होत्रा, उपदेश वर्मा, सुरेश सब्बरवाल, एच आर वैश्य, मनोज कुमार, प्रमोद महापात्रा आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस मौके पर  मनीष पांडेय, प्रदीप शर्मा, संतोष कुमार, अभय मौर्य, संजीत मौर्या, दीलिप मोर्या समेत करीब 150 लोग उपस्थित रहे। मंच का संचालन कर रहे अतुल बल ने सभी को धन्यवाद दिया।   



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment