केवाईएस ने दौलतराम कॉलेज छात्राओं के मनमाने इंटरनल असेसमेंट सिस्टम के खिलाफ संघर्ष का किया समर्थन KYS supported Daulatram college girls' struggle against



  • छात्राओं के लिए मौजूदा हाउस एग्जाम सिस्टम अतिरिक्त भार
  • कॉलेज प्रशासन ने विरोध कर रही छात्राओं को दिया ससपेंड की धमकी


नई दिल्ली, ( विशेष संवाददाता )  क्रान्तिकारी युवा संगठन (केवाईएस) दौलतराम कॉलेज (डीआरसी) छात्राओं के मनमाने इंटरनल असेसमेंट सिस्टम के खिलाफ संघर्ष का समर्थन करता है| अन्य कॉलेजों जैसे ही इंटरनल असेसमेंट प्रणाली के लिए पिछले 3 दिन से अंगेजी. राजनीतिक विज्ञान, अर्थशास्त्र और इतिहास की छात्राएं कॉलेज प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रही हैं, मगर अभी तक कॉलेज प्रशासन ने उनकी बात नहीं सुनी है| उलटे प्रशासन उन्हें कॉलेज से ससपेंड किये जाने कि धमकी देकर उनके संघर्ष को बंद करने का प्रयास कर रहा है|   

ज्ञात हो कि दौलतराम कॉलेज में हाउस एग्जाम सिस्टम द्वारा आंतरिक मूल्यांकन किया जाता है| इस परीक्षा में पूरे सेमेस्टर का कोर्स पूछा जाता है, जबकि यह परीक्षा सेमेस्टर के मध्य में होती है| इस परीक्षा में 50 अंक निर्धारित होते हैं, जिनको बाद में 10 अंकों में बदलकर इंटरनल असेसमेंट में जोड़ा जाता है| दिल्ली विश्वविद्यालय के अन्य कॉलेज से यह प्रणाली भिन्न है, जहाँ पर कोर्स का कुछ ही हिस्सा आंतरिक मूल्यांकन के लिए पूछा जाता है|  ज़ाहिर है कि पूरा कोर्स सेमेस्टर के मध्य में पूछे जाने के कारण छात्राएँ को अतिरिक्त भार झेलना पड़ता है और इस कारण वो ठीक से तैयारी भी नहीं कर पाती हैं और इसका उनकी परीक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है|

कॉलेज द्वारा चलाई जा रही यह प्रणाली पूर्णतः मनमानी है और केवाईएस इसके खिलाफ डीआरसी छात्राओं के संघर्ष का समर्थन करता है| केवाईएस कार्यकर्त्ता इस विषय को लेकर छात्राओं से मुलाक़ात भी करेंगे|



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment