नोएडा से दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण Two minor girls abducted from Noida



नोएडा।   नोएडा शहर से दो दिन में दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर लिया गया है।

पुलिस का कहना है कि 26 और 27 मार्च को ये दोनों बच्चियां अपने-अपने घरों से लापता हुई हैं। दोनों के परिजनों ने मंगलवार की रात उनकी गुमशुदगी दर्ज करायी है।

सेक्टर 20 के थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शाही ने बताया कि हरौला गांव निवासी अफरोज ने शिकायत दर्ज करायी है कि 27 मार्च को अज्ञात लोगों ने उनकी आठ वर्षीय बेटी का अपहरण कर लिया ।

वहीं सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सदरपुर कालोनी से 14 वर्षीय बच्ची के लापता होने का मामला दर्ज कराया गया है। परिजनों ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनकी बेटी 26 मार्च से लापता है।

पुलिस ने दोनों शिकायतों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं सेक्टर 20 थाने में एक युवती ने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment