इंदिरापुरम, ( प्रमुख संवाददाता ) शक्ति खंड इंदिरापुरम स्थित जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में शनिवार को इंटर कॉलेज मैनेजमेंट फेस्ट स्पर्धा 2018 का आयोजन किया गया। इस आयोजन में दिल्ली एनसीआर के 50 कॉलेजों के 200 से ज्यादा छात्र छात्राओं ने भाग ले रहे हैं।ं इस आयोजन में बौद्धिक स्तर पर प्रेरक कार्यक्रम जैसे थिएटर, वाद विवाद, केस स्टडी और बिजनेस क्विज के कार्यक्रम हुए। इस समारोह के दौरान छात्र छात्राओं ने संचार और प्रदर्शन पर आधारित गतिविधियों में अपने रचनात्मक बौद्धिक और कलात्मक कौशल का प्रदर्शन किया।
स्पर्धा 2018 समारोह का शुभारंभ संस्थान के डायरेक्टर डॉक्टर देवेंद्र नारंग ने दीप जलाकर किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि उनका संस्थान दिल्ली एनसीआर के छात्रों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मंच व अवसर दे रहा है। इससे छात्रों के चरित्र और मष्तिष्क का विकास होगा तथा वे दूसरे से अपने अनुभव सेयर करेंगे। पहले सत्र की शुरुआत रोल प्ले प्रतियोगिता से हुई जिसमें विभिन्न कॉलेजों की 100 से ज्यादा टीमों ने भाग लिया तथा कारपोरेट विषयों जैसे सकारात्मक सोच, यौन उत्पीड़न आदि पर आकर्षक प्रदर्शन किया।
इस आयोजन में छात्रों ने गर्ल चाइल्ड के यौन शोषण और कामकाजी महिलाओं के यौन शोषण से संबंधित संवेदनशील मुद्दों को दमदार तरीके से अभिनय द्वारा प्रस्तुत किया। जिसे उपस्थित समूह ने करतल ध्वनि से सराहा। अध्ययन सत्र में भाग लेने वालों के संबंध में निर्णय उनकी प्रस्तुति ज्ञान और निर्णय लेने के कौशल के आधार पर किया गया। वाद विवाद प्रतियोगिता काफी गरमा-गरम रही । बिजनेस क्विज में सभी प्रतिभागियों ने कारोबारी कौशल तथा समझने की क्षमता की जांच की गई। आयोजन का समापन एडीएमएडी शो के आकर्षक सत्र से हुआ। समारोह के अंत में पल में सभी आगंतुक छात्रों ने संस्थान के प्रयासों पर शुक्रिया अदा किया। यह आयोजन डॉक्टर निधि माथुर, सुश्री टीना चैधरी एवं सुश्री सदानंदी सचदेव के निर्देशन में संपन्न हो गया।




0 comments:
Post a Comment