साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) थाना लिंक रोड पुलिस ने शुक्रवार की रात 11 बजे के करीब साईट 4 साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र से एक शातिर किस्म के अपराधी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस का आरोप है यह शातिर बदमाश कारोबारियों को जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी मांग रहा था।
एएसपी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि विस्तार ग्रुप के मालिक रामेंद्र सिंह और अरुण सिरोही ने शिकायत की थी उनको जान से मारने की धमकी देकर लाखों रुपए की रंगदारी मांगी जा रही है। इस शिकायत को पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू की गई । शुक्रवार की रात 11 बजे एसआई अरुण कुमार मिश्रा ने निरीक्षक महेश राठौर तथा अपने हमराही सिपाही अमरीश कुमार, विनय कुमार और अखिलेश को साथ लेकर सुधीर पुत्र वीरेंद्र चैधरी निवासी सूरत सिटी 161 द्वितीय तल मोदीनगर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सुधीर चैधरी मोदी नगर थाना क्षेत्र गांव फफराना का रहने वाला है। इसकी गिरफ्तारी पंडित मोटर साइट4 साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र से की गई है।



0 comments:
Post a Comment