साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) थाना साहिबाबाद क्षेत्र के शालीमारगार्डन कालोनी में एकं एटीएम मशीन को मास्टर की से खोलकर रुपये निकालने की कोशिश करता चोर को आस पास के सजग व्यापारियों ने उसे एटीएम मशीन में कैद कर दिया और बाद में पुलिस को बुलाकर उसे सोंप दिया गया। पता चला है कि यह चोर पहले दिल्ली में एक इसी तरह एक बारदात को सफलता से अंजाम दे चुका है।
जानकारी के अनुसार शालीमार गार्डन इलाका एक भीड़ बाला क्षेत्र है यहां भरे बाजार में एक चोर एटीएम में घुसा और चंद सेकेंड में मास्टर की (नकली चाबी) की मदद से मशीन को खोल डाला। वह मशीन से रुपये निकाल ही रहा था कि तभी एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे की निगरानी कर रहे कपड़ा व्यापारी की निगाह स्क्रीन पर पड़ गयी। फिर क्या था उन्होंने तत्परता दिखाते हुए एटीएम का शटर बाहर से गिरा दिया और युवक भीतर ही कैद कर दिया। बाद में चोर को पुलिस को बुला कर उसे पुलिस केे हवाले कर दिया गया। यह पूरा मामला वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
यह घटना शालीमार गार्डन के बी ब्लॉक मार्किट में लगे एक निजी कम्पनी के एटीएम की है। यह एटीएम मशीन यहाँ कपडे का व्यवसाय करने वाले अनिल अग्रवाल ने लगवायी है। एटीएम मशीन के आसपास लगे कैमरों की निगरानी वह अपने शोरूम में लगे स्क्रीन से ही करते हैं। शुक्रवार की देर शाम कैप लगाए हुए एक शख्स एटीएम मशीन के रूम में घुसा, उसने अपने पॉकेट से मास्टर की (नकली चाबी) निकाली व चंद सेकेंड में ही एटीएम मशीन को खोल लिया। इसके बाद उसने मशीन में रखे लाखों रुपये निकाल लिये। यह दृश्य स्क्रीन पर देख अनिल अग्रवाल ने अपने पुत्र व कर्मचारियों की मदद से चोर को एटीएम रूम में बंद कर दिया। इसके साथ ही स्थानीय पुलिस को खबर दी गयी। पुलिस के साथ ही व्यापार मंडल के लोग भी मौके पर पहुंचे और चोर को बहार निकाल कर पुलिस को सोंप दिया गया। पुलिस की जांच में पता चला है कि इस चोर ने कुछ दिन पहले दिल्ली में एक एटीएम को निशाना बनाया था और रुपये निकालने में सफल हो गया था। हालांकि, इस घटना से एटीएम मशीन की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठ रहे हैं कि कैसे इतनी आसानी से मशीन चंद सेकंड में ही खुल गयी। थाना साहिबाबाद पुलिस चोर से और जानाकरी करने के लिये पूछ ताछ कर रही है।



0 comments:
Post a Comment