कब्जे से लूट में प्रयोग होने वाली चोरी की लग्जरी कार व भारी मात्रा में अवैध असलाह मय कारतूस बरामद
गाजियाबाद, ( संवाददाता ) थाना साहिबाबाद पुलिस ने कल रात थानाक्षेत्र साहिबाबाद से लूट की योजना बनाने वाले सात शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक चोरी की लग्जरी कार (क्वालिस), एक बुलैरो गाडी, दो पिस्टल .32 बोर, एक तमंचा .32 बोर, दो तमंचे 315 बोर, दो चाकू नाजायज व भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों में गुड्डू यादव पुत्र महेन्द्र पाल सिंह निवासी ग्राम मोहत्तपुर करोड थाना विथरी चैनपुर जिला बरेली, वुद्ध पाल सिंह पुत्र इन्सपैक्टर सिंह निवासी ग्राम विक्रम पुर चकोरा थाना निगोही जिला शाहजहाँपुर, मनोज पुत्र इन्सपैक्टर सिंह निवासी विक्रमपुर चकोरा थाना निगोही जिला शाहजहाँपुर, अखिलेश पुत्र स्व0 मनोज कुमार निवासी ग्राम मोहालिया थाना निगोही जिला शाहजहाँपुर, संजीव कुमार पुत्र श्री कृष्ण निवासी मौ0 खैडा निगोही थाना निगोही जिला शाहजहाँपुर, अमित पुत्र भरत सिंह निवासी ग्राम तिलहर मौ0 सुराही थाना तिलहर शाहजहाँपुर तथा जयन्त कुमार मिश्रा पुत्र राकेश कुमार निवासी मौ0 खैडा थाना निगोही जिला शाहजहाँपुर है। इनके कब्जे बरामद क्वालिस गाड़ी नं0 यूपी 25डीयू 3292 मुकदमा अपराध संख्या 164/18 धारा 379 भादवि थाना कटरा जनपद शाहजहाँपुर पंजिकृत है।
सभी गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ करने पर बताया कि हम लोगों की दिल्ली से गाजियाबाद होते हुये जाने वाले हवाला कारोबारी से 40 से 50 लाख रुपये को लूटने की योजना थी, जिसके लिए उन्होंने थाना कटरा जिला शाहजहाँपुर से एक क्वालिस गाडी 4 व 5 अप्रैल की रात को चोरी की थी । इस गाडी से लूट करने के बाद गाडी को दूसरी जगह छोड देने के पश्चात वहाँ से बुलेरो गाडी नं0- यूपी 27पी 6474 से अपने-अपने घर के लिए निकल जाने की मंशा थी। गिरफ्तार सभी अभियुक्त शातिर किस्म के लुटेरे हैं, जो कि एनसीआर एवं अन्य जनपदों से पहले भी जेल जा चुके हैं ।



0 comments:
Post a Comment