मानव कल्याण सेवा समिति का 24 वां वार्षिक उत्सव संपन्न Manav Kalyan Seva Samiti's 24th Anniversary Celebration



साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  हिंडन पार क्षेत्र में लंबे समय से मानव कल्याण का काम करने वाली संस्था मानव कल्याण सेवा समिति राजेंद्र नगर साहिबाबाद का 24वां वार्षिक उत्सव महाराजा अग्रसेन भवन राजेंद्र नगर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर 3 विकलांग लोगों को ट्राई साइकिल दी गई तथा संस्थान के सिलाई  प्रशिक्षण केंद्रों पर अच्छा काम करने वाले संस्थाओं को पुरस्कार दिया गया एवं उनका परीक्षा फल घोषित किया गया।
         
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर सरस्वती वंदना से की गई। समारोह के मुख्य अतिथि संजय रावत ने मानव सेवा को सर्वोच्च सेवा बताया। उन्होंने कहा कि मानव कल्याण सेवा समिति वास्तव में मानव कल्याण के काम कर रही है और इससे लोगों में जागरूकता पैदा हो रही है। समारोह के विशिष्ट अतिथि योेगेंद्र चैधरी, अशोक निझावन ने भी संस्था के कार्यों की सराहना की । इस अवसर पर संस्था द्वारा संचालित 7 महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का परीक्षा फल घोषित किया गया जिसमें 97 प्रशिक्षणार्थियों में से 72 उत्तीर्ण घोषित किया गये। सर्वश्रेष्ठ केंद्र का खिताव बेटा हाजीपुर को मिला तथा उसे स्वर्गीय श्री राममूर्ति शर्मा स्मृति वैजंती प्रदान की गई। इस केन्द्र की प्रशिक्षिका अंजू का भी सम्मान किया गया।  इस अवसर पर कार्यक्रम की जज चांद सक्सेना, मालती कृष्ण अग्रवाल, लता गुलाटी को भी पुरस्कार प्रदान किए गए। 3 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल प्रदान की गयीं तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किये गये। समारोह में पूर्व प्राचार्य वीएल गौढ़ ने अपने विचार प्रकट किए। मंच का संचालन एसडी अग्रवाल ने किया तथा इस अवसर पर संस्था के पूर्व सचिव एससी शर्मा एमपी गुप्ता, आरपी गौतम, नरेश कपूर एमपी गोयल एसके लूथरा, केके चावला, बीडी आहूजा आदि विशेष रुप से उपस्थित थे। नरेश कपूर ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
फोटो केप्षन-दिव्याग ट्राईसाइकिल प्राप्त कर प्रसन्न मुद्रा में।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment