साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) पुरबिया जन कल्याण परिषद ने रविवार को चंद नगर क्लब सूर्यनगर में एएसपी अनूप कुमार सिंह को विदाई दी। उन्हें सरकार ने उन्नाव का एडिशनल एसपी नियुक्त किया है।
इस अवसर पर परिषद के पदाधिकारियों ने साहिबाबद के सीओ अनूप कुमार सिंह की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के संस्मरण सुनाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पार्षद अजय सिंह ने की तथा संचालन संस्था के महासचिव राकेश तिवारी ने किया। इस अवसर पर अमन शर्मा ,चंद शेखर सिंह, विनोद अकेला, संतोष मिश्रा, सुमित कुमार विश्वकर्मा, राजीव सिंह, वीरेंद्र सिंह, संजय कुमार सिंह, राम गणेश, पन्नालाल, उमाकांत मिश्रा, सुरेंद्र प्रसाद, रंजन सिंह ,मनोज तिवारी, रीता सिंह, नवीन झा, गजेंद्र सिंह, सुजीत तिवारी , केएन सिंह, राजाराम मौर्य सहित अनेक लोगों ने भाग लिया।




0 comments:
Post a Comment