साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) मारवाड़ी युवा मंच भवन चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में समाज के हरएक वर्ग की सहायता के लिए विशेष रूप से दिव्यांग कैंसर पीड़ितों के लिए सस्ते दरो पर अनेकानेक मेडिकल सुविधाएं देने के लिये एक भवन का शिलान्याश किया गया। यह भवन साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र के प्लाट 50/2 में बनेगा।
समारोह के मुख्य अतिथि सतीश महाना उद्योग मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ने भवन का शिलान्यास किया। अपने संबोधन में श्री महाना ने कहा कि मारवाड़ी समाज बहुत ही पुनीत कार्य कर रहा है। कैंसर एक जानलेवा तथा मंहगे इलाज की बीमारी है इसे घ्यान में रख कर मारवाड़ी समाज द्वारा सस्ती दरों पर चिकित्सा सेवा देने के लिये आगे आया है यह अच्छी और सराहनीय बात है। यह समाज जनमानस की सेवा करेगा इसके लिए उसे बहुत-बहुत बधाई देता हूं। इस मौके पर विशेष रुप से क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण स्मिता सिंह के अलावा अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि अग्रवाल, बसंत लाल गोयल, जय नारायण अग्रवाल, संजय मित्तल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल, पवन गुप्ता, मारवाड़ी युवा मंच के चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन श्याम सोनी, महासचिव कपिल लखोटिया, मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष दिनेश चांडक, उपाध्यक्ष रमेश सोलंकी, विमल खंडेलवाल, पंकज बरडिया, महासचिव राम रतन, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता निकुंज गुप्ता, कृष्णा सोनी, सुनील डागा महेंद्र सुराणा, आलोक गोयल,विनोद बैद,गोपाल अग्रवाल, के अलावा दिल्ली एनसीआर के अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।



0 comments:
Post a Comment