चोर पर मेहरबान हुए पुलिस कर्मी लाइन हाजिर The police personnel on the thief reached the spot



साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  थाना साहिबाबाद पुलिस द्वारा एक चोर के थाने से छोड़ दिये जाने की घटना का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने थाना साहिबाबाद के एसएसआई और एक कांस्टेबिल को लाइन हाजिर कर दिया है। 
      
गौरतलव है कि शालीमारगार्डन में एक एटीएम में चोरी करते हुए रंगे हाथ कृष्ण गोपाल नाम के व्यक्ति को वहां के लोंगों ने पकड़ कर पुलिस को सोंपा था तथा पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हुई थी। इसके बावजूद एटीएम में चोरी के आरोप में पकड़े गये चोर को थाना साहिबाबाद से छोड़ दिया गया। इस घटना का खुलासा मीडिया में होने के बाद एसएसपी गाजियाबाद ने मामले का संज्ञान लिया और बिना  उचित कार्रवाई करे आरोपी को छोड़ने के मामले में लापरवाही बरतने के सम्बन्ध में एसएसआई जितेंद्र सिंह व आरक्षी दिनेश चंद थाना साहिबाबाद, को पुलिस लाइन स्थानांतरित कर दिया गया । 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment