पत्रकार को घर में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर Journalist enters home, shot dead, serious condition



गाजियाबाद, ( संवाददाता )   उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में अज्ञात बदमाशों ने रविवार को एक पत्रकार को गोली मार दी. पत्रकार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पत्रकार का नाम अनुज चैधरी है और वह सहारा समय के लिए काम करते हैं।
पुलिस के मुताबिक अज्ञात बदमाशों ने पत्रकार के घर में घुसकर उनपर हमला किया। पुलिस को शक है कि इस घटना के पीछे कोई आपसी रंजिश हो सकती है।  पुलिस अन्य कारणों की भी जांच कर रही है।
पत्रकार का यशोदा अस्पताल में इलाज चल रहा है, वह गाजियाबाद के राजापुर गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि चैधरी के हाथ, पैर और पेट में गोली लगी है। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment