साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) थाना साहिबाबाद पुलिस ने सुपारी लेकर हत्या करने वाले एक गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार कर उनसे घटना में प्रयुक्त एक बाइक तथा दो पिस्टल बरामद की हैं। इस घटना में एक मैडिकल स्टोर के मालिक की हत्या की जानी थी लेकिन पहचान की गलती से कर्मचारी पर प्राणघातक हमला हुआ था। घटना के समय गोली का निशाना हाथ और पैर बनने से कर्मचारी की जान बच गयी थी।
गौरतलव है कि 21मार्च की दोपहर में लाजपतनगर स्थित देव मैडिकल स्टोर पर एक बाइक से आये तीन बदमाशों ने स्टोर के कर्मचारी बबलू पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी। इस घटना में बबलू गंभीर रूप से घायल हो गया था। जांच के दौरान पता चला था कि बदमाश स्टोर के मालिक हेमंत त्यागी उर्फ मोनू की हत्या करने आये थे लेकिन सही पहचान नहीं होने के कारण बदमाशों की गोली का कर्मचारी बब्लू शिकार हो गया। इस घटना की रिपोर्ट थाना साहिबाबाद में स्टोर के मालिक हेमंत त्यागी ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी थी। जांच में यह उजागर हुआ कि हेमंत त्यागी की 10 साल पहले रेखा त्यागी निवासी मकनपुर गांव के साथ हुई थी लेकिन कुछ दिनों के बाद पति पत्नी में विवाद हो गया तथा रेखा त्यागी का हेमंत त्यागी उर्फ मोनू ने परित्याग कर दिया। इसका बदला लेने के लिये रेखा त्यागी के भाई राहुल त्यागी पुत्र धनप्रकाश त्यागी निवासी मकनपुर ने हेमंत की हत्या कराने की सुपारी बदमाशों को जिला जेल में दी थी। राहुल त्यागी की शादी स्वाती त्यागी के साथ हुई थी। राहुल त्यागी फिलहाल स्वाती त्यागी के अपहरण व हत्या के मामले में कविनगर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर गाजियाबाद की जिला जेल में भेजा हुआ है। राहुल त्यागी के साथ ही जिला जेल में जलाउद्दीन उर्फ जल्लू उर्फ दिलशाद पुत्र इस्लाम निवासी 206 गली 6 एफ ब्लाक शहीदनगर , अंकुश उर्फ अंकुर पुत्र धर्मेन्दर निवासी ग्राम मुकीमपुर थाना भोजपुर तथा गुलशन उर्फ अजय भी बंद था। आरोप है कि राहुल त्यागी के साथ 5 लाख में दिलशाद, अंकुश तथा गुलशन के साथ हेमंत त्यागी की हत्या करने के लिये डील हुई। डील के मुताविक 23 मार्च को तीनों आरोपियों ने घटनास्थल की रैकी की तथा दोहपर बाद घटना को अंजाम दिया गया । लेकिन अगले दिन आराेिपयों को अखबार में छपी खबरों सेे पता चला कि उन्होंने पहचान की चूक मेें हेमंत त्यागी के बदले उसके कर्मचारी को गोली मार दी है।
थाना साहिबाबद की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रविवार को दोपहर एक बजे के करीव जलाउद्दीन एवं अंकुश को पसोंडा पुलिया के पास से गिरफ्तार कर उनसे घटना में प्रयुक्त चोरी की अपाचे बाइक तथा एक 9एमएम तथा दूसरी 32बोर की पिस्टल बरामद की है। अपाचे बाइक थाना विजयनगर क्षेत्र से चोरी की गयी थी। गिरफ्तार करने बाली टीम में एसएचओ साहिबाबाद राकेश कुमार सिंह, एसएसआई जितेन्द्र कुमार सिंह, एसआई प्रमोद कुमार, कांस्टंबिल विपिन कुमार, रबिन्द्र कुमार, पंकज कुमार तथा ललित जादौन थे।



0 comments:
Post a Comment