गाजियाबाद, ( संवाददाता ) थाना विजयनगर पुलिस ने आज सुबह करीब 11ः15 बजे आर्मी ग्राउण्ड से अभियुक्त विक्की उर्फ राधेसरन नि0 एम0पी0 स्कूल के सामने भूड़ भारत नगर सेक्टर 9 थाना विजयनगर गाजियाबाद, सोनू उर्फ रिच्छू पुत्र सतीश कुमार नि0 म0न0 32 गली नं0 2 शंकरपुरी थाना विजयनगर गाजियाबाद तथा रईस उर्फ पप्पू पुत्र मो0 उमरदीन नि0 271 सेक्टर 12 मिर्जापुर थाना विजयनगर गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 3 अदद चाकू नाजायज बरामद हुये है।
गिरफ्तार अभियुक्त रईस उर्फ पप्पू ने बताया कि दिनांक 10 अगस्त 2017 को अपने दोस्त दीपक दत्त उर्फ दीपू के साथ मिलकर लीलावती पब्लिक स्कूल के पास से एक महिला के गले से चेन लूटकर ले गये थे। उक्त सम्बन्ध में थाना विजयनगर पर मुकदमा अपराध संख्या 1402/17 धारा 392 भादवि पंजीकृत कराया गया था। ।



0 comments:
Post a Comment