गाजियाबाद, ( संवाददाता ) दलित संगठनों द्वारा जिले में किए गए उपद्रव को देखते हुए एसएसपी ने अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल को जिले में अलर्ट घोषित किया है। इसके अलावा उपद्रव के बाद सभी थानों में दर्ज की गई मुकदमों की विवेचना के लिए एसपी क्राइम के देखरेख में दो एसआईटी की टीम बनाई गई है।
एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर पुलिस ने विशेष तैयारियां की है। सभी थानेदारो और सीओ स्तर के अधिकारियों को कहा गया है कि वह अपने क्षेत्र में लगातार गस्त करें। एलआईयू को निर्देश दिए गए हैं कि वह किसी भी तरह की योजना हंगामे की सूचना पहले ही प्रशासन को दें । जिससे हंगामे से निपटने के लिए योजना बनाई जा सके । एसपी क्राइम के अंडर में दो एसआईटी की टीम गठित की गई है वह दर्ज की गई रिपोर्ट की उचित प्रकार से विवेचना करेंगे।



0 comments:
Post a Comment