थाना परिसर में समाधान दिवस का आयोजन Organizing Solution Day in Police Station Area



मोदीनगर, ( संवाददाता )   जिलाधिकारी रितु महेश्वरी के निर्देशानुसार थाने में जन समस्याओं का निस्तारण हेतु समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी पवन अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ । समाधान दिवस में थाना प्रभारी निरीक्षक गजेन्द्र पाल सिंह, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अनुज कौशिक द्वारा पीड़ित पक्ष की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया ।

इस अवसर पर पीड़ित पक्ष की समस्याओं का निस्तारण पंचायती तरीके से सुलझाने का प्रयास किया गया । 
जिलाधिकारी रितु महेश्वरी ने गत दिवस अधिकारियों को निर्देशित किया था कि पीड़ित पक्ष की समस्याओं के समाधान के लिए थाना सर्वाधिक उपयुक्त स्थान है। थाना स्तर पर उभय पक्ष तथा राजस्व एवं पुलिस विभाग के कर्मचारियों की उपस्थिति में पक्षकारों की एक साथ सुनावाई कर पंचायती तरीके से अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निदान करें ।

जिलाधिकारी ने कहा है कि इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु शासन द्वारा थाना दिवस के स्थान पर समाधान दिवस का आयोजन कराये जाने का निर्णय लिया गया हेै।
इसका आयोजन माह के प्रथम एवं तीसरे शनिवार को किया जायेगा ।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment