- सेवा की आड में हो रहा है अवैध व्यापार
- रिहायशी इलाके में चल रही हैं अवैध व्यवसायिक गतिविधियां
- प्रशासन मूक बनकर देख रहा है तमाशा
- शाम ढलते ही सैक्टर 8 राजनगर कालोनी बन जाती है नशेडियों का अड्डा
गाजियाबाद, सैक्टर 8 राजनगर रेजीडेन्टस वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने आज प्रैसवार्ता का आयोजन कलैक्ट्रेट स्थित मीडिया सेंटर में किया जिसमें सोसायटी के सचिव केशव शर्मा ने प्रैस को सम्बोधित करते हुये कहा कि उनकी कालोनी में वरदान नेत्र चिकित्सालय नामक संस्था है जो आवासीय कालोनी में होने के बावजूद अवैध व्यवसायिक गतिविधियां संचालित कर रही है। जिसके कारण पूरी कालोंनी के निवासियों का जीवन नारकीय स्थिति में पहुंच चुका है। चिकित्सालय में आने वाले मरीजों व तीमरदारों की गाडियां हम सभी लोगों के घरों के गेटों पर पार्क करा दी जाती हैं जिससे हम सभी निवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पडता है। चिकित्सालय के संचालको से इसकी शिकायत की जाती है तो उनके पाले हुये अवंाछनिक तत्व ‘गुन्डे’ हम लोगों से गाली गलौज और मारपीट करते हैं और एससी/हरिजन एक्ट में फंसाने की धमकी देते हैं। हम लोग पिछले कई वर्षाें से इसकी शिकायत जिलाधिकारी महोदय एवं गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, एसपी महोदय को पत्र लिखकर कर चुके हैं लेकिन आजतक कोई भी संतोषजनक कार्यवाही नहीं हो सकी है। हमारे घरों के बाहर वरदान नेत्र चिकित्सालय के चालक एवं अन्य स्टाफ शराब एवं मादक पदार्थाें का सेवन करते हैं और वहां से निकलने वाली सभी युवतियों और महिलाओं से मौखिक छींटाकशी करते हैं इसका विरोध करने पर वे मारपीट व गाली गलौज पर उतारू हो जाते हैं। पिछले दिनों वरदान नेत्र चिकित्सालय के गाडी ने कालोनी की निवासी सुशील शर्मा को टक्कर मार दी थी जिससे उन्हें गम्भीर चोटें आई उनकी रीड की हड्डी एवं कूल्हे की हड्डी टूट गयी है उनके पैरों में सरिया डाली गयी है वे अपने घर के मुखिया और इकलौते कमाने वाले हैं आज उनका परिवार सडक पर आ गया है, उनका परिवार भुखमरी के कगार पर आ चुका है। इसकी एफआईआर दिनांक 15 मार्च को थाना कबीरनगर में दर्ज करा दी गयी है।
अतः हम मीडिया के माध्यम से जिलाधिकारी महोदया से इस प्रकरण में न्यायोचित कार्यवाही करने की मांग करते हैं। पत्रकारवार्ता में केशव शर्मा, अनीता भाटिया, पूर्णिमा त्यागी, एसएच गुप्ता, जेएन गोयल, मोहन शर्मा, दिनेेश चैधरी, ब्रजमोहन शर्मा, कुसुम शर्मा लोग आदि लोग उपस्थित थे।




0 comments:
Post a Comment