मैनचेस्टर (इंग्लैंड): विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर के संघर्षपूर्ण नाबाद शतक की बदौलत इंग्लैंड ने रविवार (24 जून) को यहां पांच मैचों की वनडे सीरीज के अंतिम मैच में ऑस्ट्रेलिया को एक विकट से हराकर व्हाइटवॉश के लिए मजबूर कर दिया. इंग्लैंड के गेंदबाजों ने पहली पारी खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया को 34.4 ओवर में 205 के स्कोर पर समेट दिया. जबाव में इंग्लैंड के बल्लेबाजों को भी मेहमान टीम की घातक गेंदबाजी के आगे संघर्ष करना पड़ा, लेकिन बटलर 110 रनों की पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाने में कामयाब रहे. इंग्लैंड ने लक्ष्य को 48.3 ओवर में नौ विकेट खोकर हासिल किया. बता दें कि इंग्लैंड ने बेहद ही रोमांचक मैच में ऑस्ट्रेलिया को एक विकेट से हराकर पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज 5-0 से अपने नाम कर इतिहास रच दिया. दोनों देशों के बीच क्रिकेट के 140 साल के इतिहास में यह पहली बार है जब इंग्लैंड ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया हो. विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया की यह 18 मैचों 16वीं हार है.जोस बटलर को उनकी दमदार पारी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया. इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और मेजबान टीम ने 50 रनों के अंदर ही पांच विकेट खो दिए. मोइन अली और बटलर ने छठे विकेट के लिए 36 रन जोड़कर पारी को संभला. अली को 16 के निजी स्कोर पर आउट कर इस साझेदारी को मार्कस स्टोइनिस ने तोड़ा. बटलर ने मार्कस स्टोइनिस की 46वें ओवर की अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर अपना पांचवा शतक पूरा किया फिर इसी गेंदबाज की 49वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई. उन्होंने 110 रन की नाबाद पारी में 12 चौके और एक छक्का लगया. बटलर ने टीम के 114 रन पर आठ विकेट गिरने के बाद आदिल राशिद (20) के साथ नौवें विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी कर मैच में टीम की वापसी कराई. इसके बाद, मेजबान टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट खोए और टीम का स्कोर आठ विकेट पर 114 हो गया. बटलर ने स्पिन गेंदबाज आदिल रशीद (20) के साथ नौवें विकेट के लिए 81 रन जोड़ और अंत में जैक बॉल (1 नाबाद) के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलिया को सीरीज में जीत से महरूम रखा. ऑस्ट्रेलिया के लिए बिली स्टानलेक और केन रिचर्डसन ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि स्टोइनिस को दो विकेट मिले. इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत शानदार रही और सलमी बल्लेबाज एरोन फिंच (22) एवं ट्रेविस हेड (56) ने पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े. हरफनमौला खिलाड़ी मोइन अली ने फिंच को आउट करके मेहमान टीम को पहला झटका दिया. तीसरे नंबर पर आए स्टोइनिस खाता भी नहीं खोल सके और ऑस्ट्रेलिया की टीम दबाव में आ गई.
बटलर ने ऑस्ट्रेलिया का सूपड़ा साफ कर रचा इतिहास- england-v-australia-jos-buttler

0 comments:
Post a Comment