वारंटी मेवाराम पुलिस पकड. में।
साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) थाना लिंक रोड पुलिस ने 25 साल से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी उस उम्र में संभव हुई जव वह बूढ़ा हो चला है तथा गले में कैंसर से जूझ रहा है और बोलने चलने में भी असमर्थ है।
थानाध्यक्ष लिंकरोड जयप्रकाश चैबे ने बताया कि 1992 से अमानत में खयानत के एक मुकदमे में मैनपुरी निवासी ट्रक चालक मेवाराम पुत्र जसराज फरार चल रहा था। उस पर ट्रक पर लदे सामान को खुर्द बुर्द करने तथा माल बरामदगी का मामला दर्ज हुआ था। तभी से वह फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर मेवाराम को साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। जिस उम्र में मेवाराम ही गिरफ्तारी हुई है वह न केवल बूढ़ा हो चला है बल्कि कैंसर जैसे जानलेवा रोग से पीड़ित है। गले में कैंसर होने की वजह से वह बोलने में भी असहाय है।



0 comments:
Post a Comment