सड़क हादसे में होटल कर्मी की मौत Death of hotel worker in road accident



साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  बृहस्पतिवार की रात को मोहन नगर चैक के पास एमएमएक्स माल के सामने यूटर्न पर ट्रक की टक्कर से बाइक पर सवार एक होटल कर्मी की मौत हो गई। ट्रक चालक मौका पाकर फरार हो गया।
       जानकारी के अनुसार 35 साल का हरिशंकर पुत्र मुखराम गोविंदपुरम में रहता था और वैशाली स्थित एक होटल में नौकरी करता था। रात ढाई बजे के करीव वह अपने घर बाइक से जा रहा था एमएमएक्स माल के सामने यू टर्न लेते समय यूपी बॉर्डर ट्रांसपोर्ट नगर की ओर से आ रहे एक ट्रक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में हरिशंकर की ठौर मौत हो गई और ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट थाना साहिबाबाद में मृतक के भाई मूलचंद ने लिखाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा ट्रक चालक और ट्रक की तलाश की जारही है।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment