गाज़ियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) जयपुरिया स्कूल आॅफ बिज़नेस, इंदिरापुरम, गाज़ियाबाद ने पीजीडीएम (पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेन्ट) 2018-20 के नए बैच के लिए तीन दिवसीय ओरिएन्टेशन प्रोग्राम ‘प्रारम्भ 2018’ का आयोजन किया। जयपुरिया ग्रुप आॅफ इन्सटीट्यूशन्स के चेयरमैन श्री शिशिर जयपुरिया ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया तथा 2018-2020 सत्र की शुरूआत का औपचारिक ऐलान किया। छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें आज की ज़रूरतों के अनुसार कौशल और दक्षता प्राप्त करनी चाहिए। माननीय अतिथि श्री नवीन टंडन, डायरेक्टर- इंटरनेशनल एक्सटर्नल अफेयर्स, एटी एण्ड टी, भारत और श्री राजीव भदौरिया, डायरेक्टर-ग्रुप एचआर, जेएसपीएल ने इस मौके पर प्रेरक भाषण दिए तथा छात्रों को प्रोत्साहित किया कि उन्हें आधुनिक तकनीकी बदलावों एवं प्रबन्धकीय इनोवेशन्स के बारे में आधुनिक जानकारी रखनी चाहिए। मुख्य अतिथि मेजर जनरल श्री अनिल शुक्ला (सेवानिवृत्त) ने नए छात्रों के साथ अपने अनुभवों कोे साझा किया और बताया कि तेज़ी से बदलती इस दुनिया में नैतिक मूल्यों के साथ कैसे कामयाबी हासिल की जा सकती है। श्री वीके मल्होत्रा, सदस्य, बोर्ड आॅफ गवर्नर्स ने मेहमानों का स्वागत किया और बड़ी ही खूबसूरती के साथ आज के मैनेजमेन्ट को भगवतगीता के सिद्धान्तों के साथ जोड़ा। डायरेक्टर डाॅ एस.के. महापात्रा ने सभा का स्वागत किया तथा जीवन में कामयाबी हासिल करने के लिए अनुशासन के महत्व पर ज़ोर दिया।
श्री राजेश कामथ, संस्थापक, चाणक्य कन्सल्टिंग इनसाईट्स एवं सह-संस्थापक, एमटीएचआर ने दोपहर के भोजन के बाद एक प्रेरक सत्र का आयोजन किया, जिसमें स्टोरी-टैलिंग तकनीकों के माध्यम से मैनेजमेन्ट के सिद्धान्तों पर रोशनी डाली गई।
कार्यक्रम के दूसरे दिन की शुरूआत में डीन (एकेडेमिक्स) ने नए छात्रों को पीजीडीएम के नियमों के बारे में बताया। इसके बाद नए छात्रों के साथ एक इन्टरैक्शन सत्र आयोजित किया गया, जिसमें फैकल्टी सदस्यों ने नए छात्रों को पाठ्यक्रम के बारे में पूरी जानकारी दी। इस मौके पर सरकार एवं कोरपोरेट्स से जाने-माने प्रवक्ताओं ने छात्रों को सम्बोधित किया। इनमें शामिल थे मिस पूर्णिमा एम.गुप्ता, इकोनोमिक अडवाइज़र, भारत सरकार (सेवानिवृत्त); श्री कमल सिंह, कार्यकारी निदेशक, यूएन ग्लोबल काॅम्पैक्ट नेटवर्क इण्डिया, श्री पार्थोकर, सदस्य, बोर्ड आॅफ गर्वनर्स ने भी छात्रों को संबोधित किया और उनका स्वागत किया। इसके बाद श्री प्रमोद जोशी, सह-संस्थापक एवं डायरेक्टर, द विनिंग मंत्रा ने जीवन में कामयाबी के लिए कौशल की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। कार्यक्रम का समापन डाॅ तिमिरा शुक्ला, डीन, एकेडेमिक्स के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
कार्यक्रम के अंतिम दिन छात्रों को ‘द ब्लू कैम्प, दमदमा’ ले जाया गया, जहां उन्हें टीमबिल्डिंग गतिविधियों में हिस्सा लेने का मौका मिला, छात्रों के व्यक्तिगत एवं पेशेवर विकास को ध्यान में रखते हुए इन गतिविधियों को तैयार किया गया था। आखिरी दिन की गतिविधियों ने नए छात्रों को आने वाले दिनों के लिए जोश और उत्साह से भर दिया।



0 comments:
Post a Comment