बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन ने करियर की पहली फिल्म के बाद ही अपनी चाइल्डहुड लवर सुजैन खान से शादी कर ली थी. लेकिन इस कपल ने शादी के14 साल बाद 2014 में आपसी रजामंदी से तलाक भी ले लिया. दोनों के तलाक की खबर इंडस्ट्री और फैंस के लिए चौंकाने वाली बात थी. हालांकि तलाक के बावजूद ये कपल अक्सर साथ दिखता रहा और उनके रिलेशनशिप में होने की खबरें लगातार चर्चा में हैं.मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋतिक रोशन और सुजैन खान अपने रिश्ते को एक बार फिर नए मुकाम पर ले जाना चाहते हैं.
दोनों स्टार्स अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए एक बार फिर शादी के बंधन में बंध सकते हैं.
पिछने दिनों सुजैन और ऋतिक अपने बच्चों के साथ ग्रीस वकेशन पर गए थे. कुछ रिपोर्ट्स में कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों जल्द अपने फैंस को शादी की गुड न्यूज सुना सकते हैं.
शादी की खबरों पर सुजैन खान कई बार जवाब दे चुकी हैं. उन्होंने ये साफ कह दिया था कि मैं ऋतिक की दोस्त हूं, हम अपने बच्चों की जिंदगी के लिए साथ समय बिताते हैं. लेकिन शादी करने का विचार नहीं है.
ऋतिक-कंगना कंट्रोवर्सी पर भी सुजैन ने अपने एक्स हसबैंड का पूरा साथ दिया था. एक-दूसरे की फैमिली के साथ भी दोनों के रिश्ते काफी अच्छे हैं.
इन दिनों ऋतिक रोशन फिल्म सुपर 30 की तैयारी में लगे हैं. फिल्म की रिलीज डेट जनवरी में कंगना रनौत की मणिकर्णिका से क्लैश हो सकती है.
वैसे ऋतिक और सुजैन एक बार फिर शादी करते हैं तो ये अचरज की बात नहीं होगी. तलाक के बाद दोनों की केमिस्ट्री दिलचस्प है.
Home / Bollywood
/ क्या फिर शादी करेंगे ऋतिक-सुजैन? 4 साल पहले हुआ था तलाक- hrithik-roshan-and-sussanne-khan-remarry-again
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)



0 comments:
Post a Comment