नयी दिल्ली, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन इलाके में आज एक दंपति ने अपने घर में सीलिंग पंखे से लटक कर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली।
पुलिस ने बताया कि मृतक दंपति की पहचान दीपक (40) और ममता (28) के तौर पर हुई है।
आज दोपहर 2:45 बजे पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्वी) चिन्मय बिस्वाल ने बताया, ‘‘मौके पर पहुंचने पर पता चला कि दरवाजा भीतर से बंद था और एक कमरे में रोशनी थी। रोशनदान के जरिए पुलिस ने देखा कि दो लोग दो कमरों में पंखों से लटके हुए हैं।’’
इसके बाद, पुलिस ने घर के दरवाजे को तोड़ा तो देखा कि दीपक बाहर वाले कमरे में गमछा लगाकर सीलिंग पंखे से लटक रहा है और उसकी पत्नी ममता चुन्नी के जरिए पंखे से लटक रही है।
बिस्वाल ने कहा, ‘‘दीपक की ओर से लिखा गया सुसाइड नोट भी घटनास्थल से बरामद हुआ। इसमें लिखा हुआ है कि वह खुदकुशी कर रहा है और इसके लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहरा रहा। शवों को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।’’
खुदकुशी के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।



0 comments:
Post a Comment