इंग्लैंड के इस खिलाड़ी ने विराट कोहली को बताया झूठा-england-pacer-james-anderson-says-virat-kohli-is-lying

नई दिल्ली: विराट कोहली को लगता है कि ‘जब तब भारत जीत रहा है तब तक अगर वह रन नहीं बनाते तो यह मायने नहीं रखता’ लेकिन इंग्लैंड के तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ जेम्स एंडरसन ने कहा कि अगर भारतीय कप्तान यह कहते हैं कि एक अगस्त से शुरू हो रही पांच टेस्ट की सीरीज में व्यक्तिगत फॉर्म मायने नहीं रखेगी तो वह झूठ बोल रहा हैं. जब एंडरसन से कोहली के बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘ वह रन बनाएं या नहीं यह मायने नहीं रखता? मुझे लगता है कि वह झूठ बोल रहे हैं. ’’ बता दें कि कप्तान कोहली को 2014 में इंग्लैंड रन बनाने के लिए जूझना पड़ा था और वह पांच टेस्ट में 134 रन ही बना पाए थे जो टेस्ट क्रिकेट में उनके सबसे खराब प्रदर्शन में से एक है. कोहली ने कहा टीम अगर टीम अच्छा कर रही है तो मैं अपने फॉर्म को लेकर चिंतित नहीं हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ 2016-17 की घरेलू सीरीज के दौरान विराट कोहली ने पांच टेस्ट में 655 रन बनाए थे. मौजूदा दौरे की शुरुआत में कोहली ने अपनी फॉर्म को लेकर किए सवाल को हंसी में टालते हुए कहा था कि वे यहां खेलने का लुत्फ उठाना चाहते हैं और जब तक टीम अच्छा कर रही है, तब तक वह अपनी व्यक्तिगत फॉर्म को लेकर चंतित नहीं हैं. एंडरसन ने कहा , ‘‘ भारत में यहां जीतने के लिए बेशक यह मायने रखता है. विराट अपनी टीम के लिए रन बनाने के लिए बेताब होंगे, जैसा कि आप कप्तान और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी में से एक से उम्मीद करते है. ’’ इस 35 वर्षीय तेज गेंदबाज का कोहली के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार है. उन्होंने 2014 के दौरे में छह पारियों में चार बार कोहली को आउट किया था. कुल मिलाकर टेस्ट मैचों में एंडरसन कोहली को पांच बार आउट कर चुके हैं. एंडरसन को हालांकि 2016 के भारत दौरे के दौरान जूझना पड़ा था और वह तीन टेस्ट में चार विकेट ही हासिल कर पाए थे. एंडरसन ने कहा, ‘‘ आज क्रिकेटर मैच फुटेज देखकर ही नहीं, बल्कि अतीत के अनुभव से भी सीखते हैं. इसलिए, मैं उम्मीद करता हूं कि कोहली के स्तर के बल्लेबाज ने यहां पिछली सीरीज (2014 में) से जरूर सीखे होंगे. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे यकीन है कि वह अपने खेल के विशिष्ट पहलुओं पर कड़ी मेहनत कर रहे होंगे और इससे उनके और सिर्फ मेरे ही नहीं, बल्कि हमारे बाकी गेंदबाजों के बीच संघर्ष काफी रोमांचक होगा.’’ इंग्लैंड में फिलहाल काफी गर्मी है और आगामी सीरीज में हालात भारत के अधिक अनुकूल हो सकते हैं. इंग्लैंड में फिर दिखा विराट-अनुष्का का रोमांटिक अंदाज, तस्वीर हुई VIRAL कोहली ने मौजूदा दौरे पर छह सीमित ओवरों की पारियों में 60 .2 की औसत से 301 रन बनाए हैं. भारत ने टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज 2-1 से जीती जबकि, इंग्लैंड ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय सीरीज इसी अंतर से अपने नाम की. कोहली ने एकदिवसीय सीरीज के दौरान दो अर्धशतक जड़े (नाटिंघम में 75 और लीड्स में 71) जो दर्शाता है कि वह अच्छी फॉर्म में हैं. एंडरसन से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा , ‘‘ इसका जवाब देना काफी मुश्किल है क्योंकि आपको लगता है कि लाल गेंद अधिक स्विंग करती है और अधिक सीम होती है, लेकिन ऐसा नहीं है. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘ विराट जैसा बल्लेबाज गेंद को इतनी देर से खेलते हैं कि उनके पास बहुत समय होता है और लगता है कि आप धीमे गेंदबाज हो. कभी-कभी सफेद गेंद के क्रिकेट में जब बल्लेबाज लाल गेंद के क्रिकेट की तुलना में अधिक आक्रामक होने का प्रयास करता है तो आप अधिक मौके बना सकते हो. कुल मिलाकर कुछ कहना मुश्किल है. ’’ एबी डिविलियर्स के संन्यास लेने, स्टीव स्मिथ के एक साल के प्रतिबंध और न्यूजीलैंड के सर्दियों के कारण केन विलियमसन के ब्रेक के बाद इस गर्मियों में फॉर्म में चल रहे दो बल्लेबाजों कोहली और इंग्लैंड के जो रूट के बीच रनों की जगह रोमांचक होगी. इन सभी को गेंदबाजी कर चुके एंडरसन से जब फिलहाल दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज को चुनने के लिए कहा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘ ईमानदारी से कहूं तो मुझे इनमें से किसी को भी गेंदबाजी करना पसंद नहीं है. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘ इनमें से किसी एक को चुनना मुश्किल है, क्योंकि वे सभी अपने-अपने तरीके से अलग हैं. उनमें काफी विशेषताएं हैं. जो चीजें उन्हें दुनिया के अन्य बल्लेबाजों से ऊपर रखती है, वह खेल के विभिन्न प्रारूप में सामंजस्य बैठाना है. ’’
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment