उद्योग बन्धुओं की बैठक सम्पन्न
गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी की अध्यक्षता में आज कलैक्ट्रेट सभागार में आयोजित उद्योग बन्धु की बैठक सम्पन्न हुयी। इस अवसर पर जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने आज अधिकारियों को निर्देश दिये कि उद्यमियों की समस्याओं का सकारात्मक रूख के साथ तेजी से समाधान करें, ताकि जनपद में औद्योगिक वातावरण उत्तरोतर मजबूत बन सकें। उन्होंने कहा कि समस्याओं को उलझायें नही बल्कि समय सीमा के अन्र्तगत उनका समाधान करें। ताकि हमारे उद्यमियों किसी भी तरह परेशान न हो और शासन प्रशासन के प्रति विश्वशनियता और मजबूत हो सकें।
माहेश्वरी ने अधिकारियों से कहा कि उद्योग अर्थ व्यवस्था की रीढ है, इसलिये हमारे उद्योग जितना अधिक मजबूत होगें उतनी ही हमारी अर्थ व्यवस्था विकसित होगी। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि उद्योगो को मजबूती दी जाये। इसी के तहत हम सब सार्थक प्रयास करें कि हमारे यहाॅ उद्योग तेजी से विकसीत हो सके।
इस अवसर पर जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी द्वारा जनपद के उद्योगपतियों द्वारा सम्मुख रखी गयी शिकायाते सुनी गयी। शिकायतों में साफ-सफाई, अतिक्रमण, पानी, पानी निकासी, सडक निर्माण कार्य, स्ट्रीट लाईट, नाले एवं नालियों की सफाई, विधुत फीडर से विधुत डिस्ट्रीब्यूशन ठीन न होने के कारण इकाईयों को उत्पादन में होने वाली समस्याओं के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त सी0पी0 सिंह, विधुत विभाग के अधिकारियों एवं उपायुक्त उद्योग बीरेन्द्र कुमार को प्राप्त शिकायतों को एक सप्ताह के अन्दर और अधिक से अधिक 15 दिनों के अन्दर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने के निर्देश दिये। इस के साथ ही जनपद के उद्योग बन्दुओं द्वारा बकाया ग्रहकर, विधुत इकाई स्थापना, औद्योगिक क्षेत्रों का स्वच्छ सुन्दरीकरण कार्य एवं औद्योगिक ़क्षे़त्रों के विस्तृत विकास कराने हेतु कडें निर्देश दिये । इस अवसर पर यू0पी0 इन्वेस्टर समिति की लखनऊ में आयोजित बैठक का सीधा प्रसारण गाजियाबाद उद्यमियों की उपस्थित में कलैक्ट्रेट सभागार में दूरदर्शन के माघ्यम से सीधा प्रसारण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रमेश रंजन, नगर आयुक्त सी0पी0 सिंह सहित अन्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।


0 comments:
Post a Comment