गाजियाबाद। यहां खोडा नगरपालिका क्षेत्र में आज शाम पांच मंजिला एक इमारत ढ़ह गई। इमारत के मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने आज बताया कि मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका को खारिज नहीं किया जा सकता है लेकिन इस पर अभी कुछ प्रतिक्रिया व्यक्त करना जल्दबाजी होगी।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा त्वरित बल (एनडीआरएफ) की एक टीम मौके पर बुलाई गई है।
उन्होंने बताया कि लोक प्रिया विहार कॉलोनी में इमारत के आधे हिस्से में दो शोरूम चल रहे थे और शेष हिस्से में मरम्मत का काम चल रहा था क्योंकि कुछ दिन पहले एक क्रेन इसमें घुस गई थी।
पुलिस ने बताया कि घटना के बारे में सूचना मिलने के बाद जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस प्रमुख मौके पर पहुंचे।



0 comments:
Post a Comment