श्रीनगर :
दक्षिण कश्मीर में पुलिस कॉन्स्टेबल जावीद डार की हत्या के एक रोज बाद ही आतंकियों ने एक बार फिर पुलवामा जिले में नैशनल कॉन्फ्रेंस के एक पूर्व विधायक के घर पर ग्रेनेड हमला किया है। जानकारी के मुताबिक ग्रेनेड हमले की वारदात दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में स्थित त्राल इलाके में हुई है, जिसके बाद इस इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। हालांकि अब तक ग्रेनेड हमले की वारदात में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आतंकियों ने त्राल में नैशनल कॉन्फ्रेंस के पूर्व विधायक मोहम्मद सुभान भट के आवास पर दोपहर करीब 2.50 बजे ग्रेनेड हमला किया है। इस हमले के बाद त्राल में सेना, सीआरपीएफ और पुलिस की टीम को तैनात कर हमलावर आतंकियों की तलाश की जा रही है। बता दें कि 8 जुलाई को हिज्बुल मुजाहिदीन के पूर्व कमांडर बुरहान वानी की बरसी होने के कारण सुरक्षा के लिहाज से पहले ही त्राल में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
शोपिया में हुआ था कॉन्स्टेबल का अपहरण
गौरतलब है कि इससे पहले गुरुवार को ही दक्षिण कश्मीर के शोपियां में जम्मू-कश्मीर पुलिस के कॉन्स्टेबल जावीद डार का अपहरण करने के बाद उनकी हत्या कर दी गई थी। जावीद डार का अपहरण शोपियां के वेहिल इलाके में किया गया था, जिसके बाद देर रात कुलगाम में उनका शव बरामद हुआ था।
Home / News /
States
/ कश्मीर में नैशनल कॉन्फ्रेंस विधायक के घर पर ग्रेनेड हमला, कोई हताहत नहीं- granade-attack-on-national-conference-leader
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)



0 comments:
Post a Comment