नगर निगम ने चलाया पाॅलिथीन मुक्त अभियान Municipal corporation launched Pollyn-Free campaign



गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )   उत्तर प्रदेश सरकार व शासन द्वारा दिये गये आदेशों के क्रम में  नगर आयुक्त  चन्द्र प्रकाश सिंह जी के निर्देशन में गाजियाबाद नगर निगम के पाॅचों जोनल अधिकारियों द्वारा अपने-अपने जोन में पाॅलिथीन बैन (प्लास्टिक मुक्त) अभियान चलाया गया। 

इस अभियान में जोनल प्रभारियों के साथ-साथ अपर नगर आयुक्त, संयुक्त नगर आयुक्त, विभिन्न आर.डब्ल्यू.ए. के पदाधिकारियों, स्थानीय नागरिकों, स्कूल के छात्र व छात्राओं तथा  पार्षदगणों द्वारा बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया गया तथा नागरिकों को पाॅलिथीन का प्रयोग करने से होने वाली बीमारियों के बारे में जागरूक किया गया। 

इसी क्रम में आज सुबह 8.30 बजे नगर निगम बालिका इन्टर काॅलेज(चन्द्रपुरी) में महापौर श्रीमती आशा शर्मा जी एवं नगर आयुक्त चन्द्र प्रकाश सिंह जी द्वारा अपने निर्देशन में आर.एन. पाण्डेय, अपर नगर आयुक्त, प्रधानाचार्या तथा काॅलेज की शिक्षिकाओं व छात्राओं को पाॅलिथीन(प्लास्टिक बैन) का प्रयोग न करने की शपथ दिलाने के साथ-साथ पाॅलिथीन का प्रयोग करने तथा पाॅलिथीन (प्लास्टिक) से होने वाली बीमारियों तथा समस्याओं के सम्बन्ध में नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से रैली का भी आयोजन किया गया।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment