दो शातिर लुटेरें गिरफ्तार Two vicious robbers arrested



नोएडा, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो )  यहां कासना थाना पुलिस ने आज परी चौक के पास दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपाधीक्षक (ग्रेटर नोएडा) अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि आज एक गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने परी चौक के पास से मनीष और जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लुटेरों के पास से पुलिस ने लूटी हुई एक स्कार्पियो कार, 15 सौ रुपये की नकदी, दो तमंचे आदि बरामद किये हैं। 

गिरफ्तार बदमाशों ने लूटपाट की कई वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की है।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment