एम्प्रेस युनिवर्स 2018ने गाज़ियाबादमें सिटी काॅन्टेस्ट के विजेताओं का ऐलान किया Empire Universes 2018 announced the City Cantt winners in Ghaziabad



गाज़ियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो )  अन्तर्राष्ट्रीय सौन्दर्य प्रतियोगिता एम्प्रेस युनिवर्स 2018 जिसका मुख्यालय भारत में है, ने सिटी काॅन्टेस्ट के विजेताओं का ऐलान किया है। एम्प्रेस युनिवर्स सिटी काॅन्टेस्ट का आयोजन पांच श्रेणियों में किया गया था-एम्प्रेस युनिवर्स, एम्प्रेस युनिवर्स- एलीगेन्स, एम्प्रेस युनिवर्स- ग्रेस, एम्प्रेस युनिवर्स- मिस, एम्प्रेस युनिवर्स-पेटाईट। सिटी काॅन्टेस्ट के विजेताओं को अब एम्प्रेस युनिवर्स स्टेट काॅन्टेस्ट के दूसरे राउण्ड में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा, जिसका आयोजन दुनिया भर के 106 राज्यों में किया जाना है। 

दुनिया भर के 52 देशों से 18000 से अधिक प्रतिभागियों ने एम्प्रेस युनिवर्स 2018 में हिस्सा लेने के लिए नामांकन करवाया था। इनमें से 700 उम्मीदवारों को अगले राउण्ड को लिए चुना गया। सिटी राउण्ड के विजेताओं का चयन पंजाब, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, आन्ध्रप्रदेश, पश्चिमी बंगाल, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर-पूर्वी राज्यों, यूएसए, यूके, कनाडा आदि से किया गया। 

गाज़ियाबाद से सिटी काॅन्टेस्ट विजेताओं की सूची में इंम्प्रेस युनिवर्स इलेगेंस में मंजू बाली वीनर, इम्प्रेस युनिवर्स में वीनर प्रियंका कौशिक तथा फस्र्ट रनअप श्वेता शर्मा, इम्प्रेस युनिवर्स एमएस में वीनर रूचि शर्मा, इम्प्रेस युनिवर्स पेटीटमें वीनर इशानी बेही तथा फस्र्ट रनअप मुस्कान कंसल व डा0 खुश्बू रहीं। 

इस मौके पर श्रीमती शैली माहेश्वरी गुप्ता, फाउन्डर एवं कन्सेप्टुलाइज़र, एम्प्रेस युनिवर्स ने कहा, ‘‘हमें खुशी है कि हमने पांच श्रेणियों में सिटी विनर्स के विजेताओं का ऐलान किया है। यह देखकर अच्छा लगता है कि सभी उम्मीदवारों ने इस प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत की है। आपकी मेहनत और अनुशासन के कारण ही आप इस काॅन्टेस्ट में जीत हासिल कर पाए हैं। मैं एम्प्रेस युनिवर्स स्टेट काॅन्टेस्ट में इनका परफोर्मेन्स देखने के लिए बेहद उत्सुक हूँ।’’ 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment