नयी दिल्ली, (भाषा) भारतीय तटरक्षक ने एक यात्री जहाज में मौजूद 343 कर्मियों को आज सुरक्षित निकाल लिया।
अधिकारियों ने बताया कि कार निकोबार द्वीपसमूह से कुछ दूरी पर जहाज में पानी भर गया था। तटरक्षक बल ने राहत एवं बचाव कार्य के लिए एक जहाज और एक डॉर्नियर विमान को मौके पर भेजा।
उन्होंने बताया कि यात्री जहाज ‘एमवी स्वराज द्वीप’ में सवार सभी क्रू सदस्य सुरक्षित हैं।
भारतीय तटरक्षक ने आज टि्वटर पर बताया, “कार निकोबार (अंडमान तथा निकोबार द्वीपसमूह का हिस्सा) से 40 नॉटिकल मील दूर एक यात्री जहाज ने जहाज में पानी भरने की सूचना दी थी और तुरंत सहायता मांगी थी। इसमें 343 कर्मी सवार थे। भारतीय तटरक्षक के एक जहाज को आईसीजी डॉर्नियर विमान के साथ मदद के लिए समुद्र में भेजा गया।”
तटरक्षक बल ने बताया कि जहाज से पानी निकालने के लिए भारी पनडुब्बी पंपों का इस्तेमाल किया गया।



0 comments:
Post a Comment