चेन्नई : दिवंगत द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) नेता व तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि पार्थिव शरीर की राजाजी हॉल से लेकर मरीना बीच तक अंतिम यात्रा शुरू हो गई. इस यात्रा मेें बड़ी संख्या में लोग शामिल हैं.
इससे पहले राज्य सरकार ने करुणानिधि के पार्थिव शरीर को मरीना बीच पर दफनाने की अनुमति नहीं दी थी, जिसके बाद द्रमुक ने अदालत का रुख किया था और आखिरकार अदालत ने द्रमुक के पक्ष में फैसला सुनाया. इस फैसले के बाद मरीना बीच पर सुरक्षा बढ़ा दी गई. वहांं करुणानिधि को दफनाए जाने की तैयारियां पूरी कर ली गईं. करुणानिधि को दफनाने के लिए यहां क्रेन के जरिये एक बड़ा गड्ढा खोदा गया है.
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाधी ने करुणानिधि के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. वहीं, बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव के अलावा यूपी के पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी यहां पहुंचकर करुणानिधि को श्रद्धांजलि अर्पित की.कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश हुलुवडी जी. रमेश और न्यायमूर्ति एस.एस. सुंदर ने द्रमुक और राज्य सरकार के वकीलों की दलील सुनने के बाद यह आदेश दिया. राज्य सरकार ने अपनी दलील में कहा था कि मरीना बीच पर दफनाने से पर्यावरण कानूनों और तट के सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन होगा. द्रमुक नेता व वकील कन्नदासन ने पत्रकारों से कहा कि अदालत ने राज्य सरकार से करुणानिधि के अंतिम संस्कार की व्यवस्था करने के लिए कहा है.
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्रमुक नेता एम करुणानिधि को श्रद्धांजलि देने और अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए करीब साढ़े दस बजे चेन्नई पहुंचे. इसके बाद पीएम मोदी राजाजी हॉल पहुंचे, जहां उन्होंने करुणानिधि के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान उन्होंने करुणानिधि के पुत्र एमके स्टालिन और पुत्री कनिमोझी और परिवार एवं पार्टी के अन्य सदस्यों से बातचीत कर उन्हें सांत्वना भी दी. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी यहां पहुंचने वाले हैं.दरअसल, तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और DMK प्रमुख एम करुणानिधि का मंगलवार शाम करीब 6.10 बजे 94 साल की उम्र में निधन हो गया था. करुणानिधि ने चेन्नई के कावेरी अस्पताल में आखिरी सांस ली थी. करुणानिधि के निधन की खबर से पूरे देशभर में शोक की लहर है. करुणानिधि का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए चेन्नई के राजाजी हॉल में रखा गया है. उनके अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़ रहे हैं. डीएमके समर्थकों की संख्या को देखते हुए पुलिस भी हाई अलर्ट पर है.
Home / News /
Politics
/ करुणानिधि की अंतिम यात्रा शुरू, अंतिम दर्शन के लिए चेन्नई में उमड़ा जनसैलाब- chennai-m-karunanidhi-buried-on-marina-beach
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)



0 comments:
Post a Comment