नई दिल्ली: पिछले दिनों अभिनेता सलमान खान की ड्रीम प्रोजेक्ट 'भारत' से प्रियंका चोपड़ा की अलग होने की खबर आई थी. इस खबर की घोषणा खुद फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बाज जफर ने अपने ट्विटर हैंडल से किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि उनके ऐसा करने की वजह काफी स्पेशल है और उनको भविष्य के लिए शुभकामनाएं देकर यह साफ कर दिया है कि यह फैसला आपसी सहमति के बाद लिया गया है. लेकिन इसके साथ मीडिया में यह भी खबरें आने लगी कि सलमान, प्रियंका के इस फैसले से काफी नाराज है. अब इस मामले पर पहली बार सलमान ने अपनी चुप्पी तोड़ी हैं.
कल सलमान के बहनोई आयुष शर्मा की डेब्यू फिल्म 'लवरात्रि' का ट्रेलर रिलीज हुआ, इस मौके पर सलमान मीडिया के सामने आए थे, जहां उनसे एक पत्रकार ने 'भारत' पर बात करते हुए यह सवाल किया कि फिल्म से अब प्रियंका चोपड़ा अलग हो चुकी हैं. इसकी वजह उनकी शादी बताई जा रही है, जिसपर सलमान ने जवाब देते हुए कहा, 'देखिए मैं 3-4 दिनों से लवरात्रि को लेकर बिजी हूं, जिसके कारण मैं न्यूज पेपर पढ़ नहीं रहा हूं. जब मैं यह खबर पढ़ लूंगा तब आपको फोन कर के इसका जवाब जरूर दूंगा.'
हालांकि सलमान के इस जवाब से यह साफ नहीं हुआ कि वह प्रियंका के भारत छोड़ने पर क्या सोचते हैं. जवाब देने के अंदाज और उनके चेहरे के एक्सप्रेशन से यह साफ पता चल रहा था कि वह इस मुद्दे पर बात नहीं करना चाहते हैं.
हमारी सहयोगी वेबसाइट बॉलीवु़ड लाइफ के खबर के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा 'भारत' में काम कर रही दूसरी हीरोइन दिशा पटानी के साथ पोस्टर शेयर नहीं करना नहीं चाहती थीं, साथ ही वो फिल्म के मेकर्स से लगातार नई-नई फरमाइशें भी कर रही थीं. यह सभी बातें प्रियंका के फिल्म से अलग होने की कारण बनी.
Home / Bollywood
/ प्रियंका चोपड़ा के 'भारत' छोड़ने के बाद पहली बार सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी-first-time-salman-khan-speak-on-why-priynka-chopra-left-bharat
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)



0 comments:
Post a Comment