पटना में रेलवे पटरी के पास जदयू विधायक का बेटा मृत मिला JDU MLA's son found dead near railway track in Patna



पटना, (भाषा) बिहार की पूर्व मंत्री एवं सत्तारूढ़ जदयू की विधायक बीमा भारती का बेटे का शव आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे पटरी के पास बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में जदयू विधायक के बेटे के दो दोस्तों को गिरफ्तार किया गया है।

भारती पूर्णिया जिले में रुपौली विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मनु महाराज ने बताया कि बीती रात दीपक कुमार (21) अपने कुछ दोस्तों के साथ घर से निकला था। कुछ स्थानीय लोगों ने शहर में एनएमसीएच अस्पताल के सामने रेलवे पटरी के पास दीपक का शव देखा और पुलिस को इस संबंध में सूचित किया।

उन्होंने बताया कि दीपक के माथे और जांघ पर चोट के निशान हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।

एसएसपी ने बताया कि दीपक के दोस्तों रोशन और मृत्युंजय को हिरासत में ले कर उनसे पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है कि मृतक का परिवार रोशन और मृत्युंजय को जानता है।

दोनों ने दावा किया कि कल रात के खाने के बाद दीपक चला गया था और उन्होंने समझा कि वह घर सुरक्षित पहुंच गया होगा।

इस बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारती के आवास पर जाकर मुलाकात की और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी। कुमार जदयू के अध्यक्ष भी हैं।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment