गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने कलेक्टेªट सभागार में कावंड यात्रा की बैठक कर सैक्टर मजिस्टेªट व जौनल मजिस्टेªट को दिशा निर्देश दिया। उन्होने कहा कि जो भी सैक्टर मजिस्टेªट डयूटी पर लगाये गये है उन्हें अपने क्षेत्र में विशेष ध्यान रखना है, पुलिस थाना कैम्प तथा अस्पतालों से समन्वय बनाकर कार्य करना है। सभी अधिकारी अपनी डयूटी पर तैनात रहे। जहां संवेदनशील क्षेत्र विशेष कावंड यात्रा पथ है, वहाॅ पर 2 अधिकारियों की डयूटी लगायी गयी है। जिला प्रशासन की तरफ से आधार भूत सुविधाए करा दी गयी है महिला कावडियों के लिए घाटों पर चैन्जिगं रूम बना दिये गये है। गंग नहर घाट पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम से भीड़ में एनाउन्स कराते रहे।
उन्होंने कहा कि प्रशासन की तराफ से भी गोताखोर बटालियन लगा दी गयी है। गोताखोर टीम रिफलैक्टर अप्रिन पहनकर रखें मेरठ रोड़ तिराहें यातायात पार्क पर कावंड़ यात्रियों को वायी पटरी से दायीं पटरी पर डायवर्ट कर दिया जाता है। मोहन नगर तिराहा बहुत महत्वपूर्ण व संवेदनशील है पुलिस प्रशासन वहाॅ पर कावंडियों का विशेष ध्यान रखें उनसे मृदुल व सरल व्यवाहर करें सिविल डिफैन्स की 16 टीम लगायी गयी है तथा 300 स्वंय सेवक है। कुछ आवश्यक सेवाओं हेतु जैसे गैस सिलेन्डर सप्लाई इत्यादि के लिए नगर मजिस्टेªट कार्यालय से पास जारी हो रहे है। पुलिस अधीक्षक यातायात ने बैठक में कहा कि किसी कावंडिये के साथ अभ्रदता नही होनी चाहिए, व्यवाहर कुशलता के साथ उन्हें निकालें। कोई भी असामाजिक तत्व शहर की वातावरण न विगाड़ने पाये यही हमारे प्रयास रहेगें। दूधेश्वरनाथ मन्दिर में सबसे ज्यादा शिव भक्तों की भीड़ रहेगी जो भी वहां डयूटी करें रात की डयूटी में पूरी सड़क का निरीक्षण कर लें कि सडक पर कोई घातक पदार्थ नही फैका गया है नगर निगम के कर्मचारी सफाई का विशेष ध्यान रखें।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को हिदायत देते हुये कहा कि कावंड डयूटी बडी कर्मठता से करें। स्थलीय निरीक्षण कर समस्याओं को समझ लें सभी अधिकारी कावंड मोबाईल एप अपने मोबाईल में डाउनलोड कर लें और टैªकिंग करते रहे जिससे उन्हें खाना, कैम्प अस्पताल कहाॅ-कहाॅ स्थित है इसकी जानकारी रहे। छूटपूट घटनाओं को समझकर वही सुलझा दें ध्यान रहे कि ऐसी घटना व्हाट्सप ग्रुप में न चलें परिस्थितियों से निपटने हेतु हर सम्भव प्रयास करें। कही रास्ते में दिक्कत है विधुत तार तो नही लटक रहे या कही वैधानिक चेतावनी अकिंत नही है तुरन्त सम्बन्धित को सूचित करें। थाना व चैकी प्रभारी के मोबाईल नं0 कैम्प संचालकों के मोबाईल नंम्बर अपने पास रखें कावंड यात्रा को सफल बनाने में सिविल डिफैन्स के 800 कर्मचारी भी लगाये गये है।
बैठक में सभी अपर जिलाधिकारी प्रशासन जितेन्द्र कुमार, अपर जिलाधिकारी नगर हिमान्शु गौतम, सभी उप जिलाधिकारी व अधिशासी अधिकारी व एस0पी0 यातायात सहित सभी सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।


0 comments:
Post a Comment