साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) टीएचए में वाहन चोरों के हौसले बुलंद है। साहिबाबाद थाना क्षेत्र के असालतपुर गांव में अपने यहां चोरी की घटनाओं को रोकने के लिये लगाये गये सीसीटीवी कैमरे भी बेअसर हो गये। चोरों ने एक महीने के अन्दर एक ही घर से 2 बार बाइक चोरी कर ली। पीडित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार असालतपुर गांव में मोहम्मद मुज्जमिल अपने परिवार के साथ रहते हैं। मुज्जमिल का दिल्ली में कारोबार हैं। उनके घर के बाहर अहाते में उनकी पहचान के कई लोगों की 8 से 10 बाइक खड़ी होती है। अहाते में चहारदीवारी के साथ-साथ गेट भी लगा हुआ है। 1 माह पहले उनके घर से एक बाइक चोरी हो गई थी जिसकी शिकायत उन्होने फर्रूखनगर चैकी पर लिखवाई थी। चोरों के बाहनों को बचाने के लिये उन्होंने अपने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवा लिये लेकिन चोरों ने फिर उन्हें चुनौती दे दी। मंगलवार रात एक बार फिर उनके घर से बाइक चोरी हो गई। जिसकी शिकायत उन्होने साहिबाबाद थाने पर दी है। चोर की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई है। लेकिन पुलिस अब तक बदमाशों का कोई पता नहीं लगा सकी है।



0 comments:
Post a Comment